{"_id":"65bbf922dad23b7e5603d316","slug":"case-against-six-including-tantrik-and-disciple-on-court-orders-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-113869-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: कोर्ट के आदेश पर तांत्रिक और शिष्या समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा; ये है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: कोर्ट के आदेश पर तांत्रिक और शिष्या समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा; ये है मामला
Fri, 02 Feb 2024 04:05 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 04:05 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में एक महिला के संतान नहीं थी। तांत्रिक और उसकी शिष्या ने उसे बातों में फंसा लिया और तंत्र विद्या से संतान होने का झांसा दिया था। तांत्रिक ने बंद कमरे में महिला से छेड़खानी की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लखीमपुर खीरी के नीमगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने न्यायालय के आदेश पर अज्ञात तांत्रिक और उसकी शिष्या समेत छह आरोपियों पर छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज कराया है। मामला डेढ़ साल पुराना है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसके संतान नहीं है। गांव की ही रहने वाली आरोपी सरिता ने झांसा दिया कि उसके गुरुजी के आशीर्वाद से कई लोगों को संतान सुख मिला है। उसकी बातों में आकर पति और ससुर ने पूजा सामग्री के नाम पर तंत्र-मंत्र के लिए 25 हजार रुपये सरिता को दे दिए। आरोप है कि 19 सितंबर 2022 को एक तांत्रिक आरोपी सरिता के घर आया और पूजा के नाम पर उसे कमरे में रोक लिया। बाल खोलकर आसन पर बैठने को कहा। प्रसाद के नाम पर शराब पीने को दी।
विज्ञापन
मना करने पर तांत्रिक ने छेड़खानी की और मारा-पीटा। वह किसी तरह कमरे से बाहर निकली। जहां आरोपी सरिता के पति सोमपाल, ससुर चरंजू, जेठ राजपाल व सास कांती देवी ने गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अज्ञात तांत्रिक, सरिता, सोमपाल, राजपाल, कांती देवी पर चरंजू पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन