फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   carmchari

निरीक्षण में खुली पोल, तब जागे जिम्मेदार

Sat, 12 Oct 2019 02:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
carmchari
लखीमपुर खीरी। राज्य कर्मचारी सफाई आयोग अध्यक्ष के निरीक्षण में शहर की सफाई व्यवस्था की पोल खुलने के बाद पालिका प्रशासन में हड़कंप मचा है। नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी भी एक्शन में आ गए हैं। निरीक्षण के समय जिन वार्डो में आयोग के अध्यक्ष को सफाई कर्मियों की संख्या कम मिल थी। उन्होंने वहां के सफाई नायकों को सस्पेंड कर दिया है और शुक्रवार को सफाई कर्मियों के साथ बैठक कर उनके पेंच कसे।
विज्ञापन

सफाई आयोग के अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ बाल्मीकि ने बुधवार को शहर के कमलापुर और हाथीपुर कोठार वार्ड का निरीक्षण किया था। दोनो में निर्धारित सफाई कर्मियों की संख्या कम मिलने के साथ वहां गंदगी भी मिली थी। इस पर उन्होंने पालिका प्रशासन पर सरकारी धन का दुरूपयोग करने का आरोप ही नहीं लगाया, बल्कि सफाई कर्मियों की संख्या कम मिलने और उपस्थित रजिस्टर वार्ड सदस्य के घर होने पर नाराजगी भी जताई थी। इससे नगर पालिका में हड़कंप मच गया। उनके जाते ही अधिशाषी अधिकारी ने हाथीपुर कोठार के सफाई नायक सुनील कुमार और कमलापुर के राजेश कुमार को सस्पेंड कर दिया। शुक्रवार को उन्होंने सफाई कर्मियों के साथ बैठक कर उनके उपस्थित रजिस्टर चेक किए। ईओ ने सफाई नायकों को रजिस्टर नगर पालिका में रखने और रोजाना सबकी हाजिरी लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वार्ड में सफाई कर्मियों की संख्या कम और गंदगी मिलने के कारण दो सफाई नायकों को सस्पेंड कर दिया है। नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर कर्मचारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरआर अंबेश
अधिशाषी अधिकारी
नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed