फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Car collides with bike, two people including woman killed

Lakhimpur Kheri News: बाइक से टकराई कार, महिला सहित दो लोगों की मौत

Thu, 07 Nov 2024 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Car collides with bike, two people including woman killed
दुर्घटना में कार मे फंसी बाइक। सोशल मीडिया
मैगलगंज। मैगलगंज बाईपास पर बुधवार दोपहर कार और बाइक में हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। दोनों लोग मैगलगंज रिश्तेदारी में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

जिला सीतापुर के थाना लहरपुर के गांव बहेली सुताता निवासी 55 वर्षीय अख्तर इसी गांव की रहने वाली अपनी रिश्तेदार 40 वर्षीय उमाता पत्नी बशीर के साथ मंगलवार को मैगलगंज क्षेत्र के गांव छोटी चौखड़िया रिश्तेदारी में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए थे। बुधवार सुबह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लगभग दस बजे दोनों लोग बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे।
विज्ञापन

वे जैसे ही मैगलगंज बाईपास पर चढ़े, तभी उनकी बाइक शाहजहांपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों लोग कार के शीशे से टकराकर सड़क पर जा गिरे और बाइक कार के अगले हिस्से में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे के दौरान उमाता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अख्तर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से घायल अख्तर को उपचार के लिए सीएचसी महोली भिजवाया। उपचार के लिए ले जाते समय अख्तर की भी रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने हाइवे से कार को हटवाया। हादसे की जानकारी पर मृतकों के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed