{"_id":"69ebbe8e94fd8d1d0e0a134a","slug":"capacity-of-55-transformers-in-the-city-has-been-increased-providing-relief-from-faults-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-173606-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शहर के 55 ट्रांसफाॅर्मरों की बढ़ाई गई क्षमता, फाॅल्ट से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शहर के 55 ट्रांसफाॅर्मरों की बढ़ाई गई क्षमता, फाॅल्ट से मिलेगी राहत
Sat, 25 Apr 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बिजनेस प्लान के तहत 55 विद्युत ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता बढ़ा दी गई है। सभी की क्षमता लगभग दोगुनी की गई है, जिससे गर्मी में ओवरलोडिंग कम होगी और फाॅल्ट की समस्या में राहत मिलेगी। इस कार्य पर सात करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं।
विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, 250 केवीए के 16 ट्रांसफाॅर्मरों को 400 केवीए, 100 केवीए के 19 को 250 केवीए, 10 केवीए के आठ को 25 केवीए, 16 केवीए के आठ को 25 केवीए, 25 केवीए के दो को 63 केवीए, एक 63 से 100 केवीए और एक 160 से 250 केवीए में अपग्रेड किया गया है।
शाहपुर कोठी चौराहा, एसडीएम आवास, सुआगाड़ा, आफीसर कॉलोनी, गोविंदनगर, हिदायतनगर, कुमार नगर गेट, नौरंगाबाद, मेन रोड, कंपनी बाग, बहादुरनगर, डीसी रोड, वंदन गार्डन, राजापुर, आवास विकास, राजपुर मंडी, खीरी टाउन उपकेंद्र समेत कई क्षेत्रों में यह कार्य कराया गया।
विज्ञापन
छाउछ और गढ़ी उपकेंद्र क्षेत्रों के लकी मैरिज लॉन, सुभाषनगर, कमलापुर, लालपुर ढावा, गोला रोड, शिवनगर कॉलोनी, शिव सागर, खखरा चौराहा, गड्डी बाबा, शिवालापुरवा, मथना मंदिर, हरियाली बाजार, मझरा, हनुमान मंदिर आदि स्थानों पर भी क्षमता वृद्धि की गई है। साथ ही शहर में करीब 15 स्थानों पर एलटी लाइन निर्माण कराया गया है।
भीषण गर्मी में बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मरों पर लोड अधिक पड़ता है, जिससे उनके फुंकने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। पिछली गर्मी में औसतन प्रतिदिन 16 ट्रांसफाॅर्मर फुंके थे। इसे देखते हुए क्षमता वृद्धि का प्लान तैयार किया गया।
हालांकि, यह कार्य गर्मी से पहले होना था, लेकिन पूर्व कार्यदायी संस्था की सुस्ती के कारण देरी हुई। बाद में विभाग ने संस्था को काली सूची में डालकर नई फर्म से कार्य पूरा कराया।