{"_id":"6a04c900c5cd7c21a80bcf5b","slug":"campaign-to-issue-100-ayushman-cards-begins-will-run-for-one-month-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-175036-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान शुरू, एक माह चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान शुरू, एक माह चलेगा
Thu, 14 May 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 14 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में शत-प्रतिशत पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान एक माह तक चलेगा। जिले में 19,67,428 लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाए जाने का लक्ष्य है, जिनमें अब तक 11,01,259 यानी 55.97 प्रतिशत लोगों के कार्ड बन चुके हैं।
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने छूटे हुए लाभार्थियों, विशेषकर जीरो पॉवर्टी परिवारों, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के परिवारों को योजना से जोड़ने के लिए अभियान शुरू किया है। प्रत्येक विकासखंड में हर सप्ताह उन दो गांवों में विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहां पात्र लाभार्थियों की संख्या अधिक होने के बावजूद कार्ड नहीं बने हैं। इसके लिए 10-10 गांवों की सूची भी जारी की गई है।
आशा और आंगनबाड़ी क्लस्टर मीटिंग के दौरान कार्यकर्ताओं को आधार और राशन कार्ड के साथ बुलाया जाएगा। मौके पर ही ऑपरेटरों की मदद से परिवार के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। वीएचएनडी और ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस सत्रों में भी कार्ड बनाने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी डॉ. अमितेश द्विवेदी ने बताया कि विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना का लाभ मिले। योजना के तहत पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है।
-- -- -- -- -
कड़ी चेतावनी, लापरवाही बर्दाश्त नहीं
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान की लगातार निगरानी की जाएगी।