फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Campaign started in three blocks...Diphtheria vaccine administered

Lakhimpur Kheri News: तीन ब्लॉकों में शुरू हुआ अभियान... लगाया डिप्थीरिया का टीका

Fri, 27 Sep 2024 06:10 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:10 PM IST
विज्ञापन
Campaign started in three blocks...Diphtheria vaccine administered
फूलबेहड़ क्षेत्र के स्कूल में बच्चों का टीकाकरण करती स्वास्थ्य टीम  स्रोत: विभाग
लखीमपुर खीरी। जिले में बढ़ रहे डिप्थीरिया के मामलों और दो मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार से टीकाकरण अभियान शुरू किया है। यह अभियान जिले के तीन ब्लॉकों निघासन, पलिया और फूलबेहड़ में चलाया जा रहा है। दो चरणों के इस अभियान में छह दिन बच्चों को टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण अभियान में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग का भी सहयोग भी लिया जा रहा है। पांच से 16 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों-किशोरों को टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

------------

37 प्राइमरी स्कूलों में लगाया गया डिप्थीरिया का टीका

पलियाकलां। डिप्थीरिया टीडी कार्यक्रम के तहत अलग-अलग उम्र के बच्चों का टीकाकरण किया गया। अभियान को लेकर अधीक्षक ने पर्यवेक्षकों संग बैठक कर ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत 37 प्राइमरी स्कूलों में बृहस्पतिवार को शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। इसमें पांच से 16 वर्ष की आयु वर्ग के बच्चों-किशोरों डीपीटी, टीडी इंजेक्शन लगाए गए। देर शाम तक करीब 372 डीपीटी व 435 के टीडी का टीकाकरण किया गया। अधीक्षक डाॅ. भरत सिंह ने बताया कि टीकाकरण तीन अक्तूबर तक चलेगा। इसको लेकर पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

-----------

फूलबेहड़ के 39 स्कूलों में हुआ टीकाकरण, श्रीनगर फिर छूटा
महेवागंज। स्वास्थ्य टीम ने स्कूलों में शिविर लगाकर ब्लॉक फूलबेहड़ क्षेत्र के 39 गांवों के करीब चार हजार बच्चों का टीकाकरण किया। गांव बसहा माफी, नरहर, नरी, गौरा, मरोड़ा पिपरा, सुंदरवल, मौजमाबाद आदि के प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूलों में बुखार, मलेरिया, डिप्थीरिया सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए बच्चों के टीके लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं श्रीनगर गांव में डिप्थीरिया से एक बच्ची के मौत के बाद भी प्रभावित गांव में स्वास्थ्य विभाग डिप्थीरिया से बचाव का टीकाकरण नही करा सका है। एक सप्ताह में तीन बार टीकाकरण की तारीख बदलती रही। श्रीनगर गांव की इल्मा (9) की बीते 21 सितंबर को डिप्थीरिया से जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। मृतक की बुआ सालिहा (15) और छोटी बहन इरम (7) भी डिप्थीरिया की चपेट में आ गई थी। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चला था। इसके बाद विभाग ने 23 सितंबर को टीकाकरण कराने की बात कही। फिर 24 और उसके बाद 26 सितंबर लगातार तारीख बढ़ती जा रही है।

-------------------------
श्रीनगर गांव में बृहस्पतिवार को टीकाकरण होना था। मदरसे में किसी कारणवश नहीं हो सका। अब शुक्रवार को श्रीनगर के मदरसे में टीकाकरण कराया जाएगा। पूरे ब्लॉक क्षेत्र के सभी गांवों के स्कूलों में शिविर लगाकर टीकाकरण हो रहा है। बृहस्पतिवार को 39 गांव के स्कूलों में बच्चों को टीका लगाया गया है।
- डॉ. पवन कुमार, सीएचसी अधीक्षक फूलबेहड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed