फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Campaign against illegal taxi stand, 24 vehicles seized

अवैध टैक्सी स्टैंड के खिलाफ चला अभियान, 24 वाहन सीज किए गए

Fri, 20 May 2022 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Campaign against illegal taxi stand, 24 vehicles seized
अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
एएसपी, एसडीएम, एआरटीओ और ईओ ने की संयुक्त कार्यवाही
विज्ञापन

अवैध पार्किंग स्थल पर बनेगा फल एवं सब्जी बिक्री जोन
लखीमपुर खीरी। सीएम योगी की चेतावनी के बाद हरकत में आए जिला प्रशासन ने बृहस्पतिवार को शहर में चल रहे अवैध टैक्सी स्टैंड को हटाने का अभियान शुरू कर दिया। गुरुगोविंद सिंह तिराहा पहुंचे अधिकारियों ने सिसैया धौरहरा स्टैंड पर कागजों के अभाव में 24 वाहनों को सीज कर सात का चालान काटा। इससे शहर के अन्य स्टैंड संचालकों में खलबली मच गई। देखते ही देखते वहां से टैक्सियां गायब हो र्गइं।
एएसपी अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर राजेश कुमार, एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे एवं अधिशासी अधिकारी आरआर अंबेष सुबह करीब 11 बजे गुरुगोविंद सिंह तिराहा के निकट सिसैया धौरहरा टैक्सी स्टैंड पहुंचे। वहां से गांधी विद्यालय तक घेराबंदी कर स्टैंड पर खड़े वाहनों को अपने कब्जे में लेकर पुलिस लाइन में खड़ा करा दिया। प्रशासन की अचानक इस कार्रवाई से स्टैंड संचालकों में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते कई स्टैंड से वाहन गायब हो गए। पुलिस लाइन में खड़े कराए गए 31 वाहनों के अभिलेखों की एआरटीओ ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एआरटीओ रमेश कुमार चौबे ने बताया कि अभियान के दौरान 24 वाहनों के प्रपत्र एवं दस्तावेज उनके चालक नहीं दिखा सके। इसलिए उन्हें सीज कर दिया गया है, जबकि सात वाहनों का चालान काटकर जुर्माना वसूला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेले वालों को मिलेगी अवैध पार्किंग स्थल की जगह
अवैध पार्किंग स्थल को फल और सब्जी जोन बनाया जाएगा, जिससे शहरवासियों को एक जगह पर ही फल व सब्जी मिल सके। एसडीएम राजेश कुमार टैक्सी स्टैंड स्थल पर करीब 100 ठेले वालों को जगह देकर उन्हें स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता के लिए अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed