फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bye-laws before voting Tanuja

ससुराल विदा होने से पहले तनुजा ने किया मतदान

Wed, 15 Feb 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  Updated Wed, 15 Feb 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Bye-laws before voting Tanuja
election - फोटो : amar ujala
बारात जाने से पहले बूथ पर वोट डालने आए दीपक 
विज्ञापन


युवाओं में इस बार मतदान को लेकर गजब का जोश दिखा। लखीमपुर की तनुजा जायसवाल ने शादी होते ही ससुराल जाने से सुहाग के जोड़े में ही अपना वोट डाला। तो मितौली में दीपक ने अपनी ही बारात जाने से पहले मतदान किया। वोटिंग के प्रति युवाओं के इस जज्बे को सभी ने सभी ने सलाम किया। इस मौके पर मौजूद राजीव चंद्र दुबे ने दीपक को फूल भेंटकर उनके सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। 
लखीमपुर शहर के रामप्रसाद राम स्वरूप विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर बुधवार सुबह सजी-धजी दुल्हन को आते देख सभी दंग रह गए। जब पता चला कि यह दुल्हन वोट डालने आई है तो लोगों की खुशी का ठिकाना न रहा। शहर के अयोध्यापुरी मोहल्ला निवासी तनुजा जायसवाल का विवाह मंगलवार को बिलसंडा निवासी विमल जायसवाल के साथ हुआ था। बुधवार सुबह विदाई होनी थी। दुल्हन ने ससुराल जाने से पहले वोट डालने की इच्छा जाहिर की तो सभी ने उसका साथ दिया और उसे पोलिंग बूथ पर लेकर पहले उसका वोट डलवाया फिर उसे ससुराल के लिए विदा किया।  
विज्ञापन

कस्ता विधानसभा के सेमरांवा झाला निवासी सुल्तान सिंह के पुत्र दीपक उर्फ रिंकू की बारात बुधवार को हरगांव के मुस्तफाबाद झाले पर जानी थी। दूल्हे दीपक ने सबसे पहले मतदान करने का संकल्प लिया और सेहरा बांधे हुए पूरी बारात के साथ मतदान स्थल पर जाकर मतदान किया। मतदान के दौरान बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे कस्ता विधानसभा के प्रेक्षक राजीव चंद्र दुबे ने दूल्हे को गुलाब का फूल भेंट कर शादी की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर एसडीएम मंसाराम सीओ निष्ठा उपाध्याय ने भी दूल्हे को शादी की शुभकामनाएं देते हुए मतदान के लिए धन्यवाद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed