{"_id":"006b28fca7ff3bb6db81d69232d8b9a4","slug":"by-wild-elephants-orgy-in-triangular-form-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली हाथियों ने किया तिकोना फार्म में तांडव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली हाथियों ने किया तिकोना फार्म में तांडव
मझगईं
Updated Sun, 28 Jun 2015 06:12 PM IST
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पार्क से निकलकर आए करीब दो दर्जन हाथियों ने तिकोनाफार्म में तांडव किया। हाथियों ने यहां किसानों की एकड़ गन्ने की फसल तबाह कर डाली। परेशान हाल किसानों ने पार्क प्रशासन से हाथियों पर रोकथाम और मुआवजे की मांग की।
शनिवार की रात पार्क क्षेत्र से आए हाथियों के झुंड ने तिकोनाफार्म के खेतिहर इलाके में तांडव किया। हाथियों के झुंड ने यहां किसानों के खेतों में बोई गई गन्ने की फसल को तहस-नहस कर दिया। किसान जब सुबह खेतों की ओर गए तो खेतों में बोए गए गन्ने की हालत देखकर माथा पीटकर वहीं बैठ गए और इसकी सूचना पार्क अधिकारियों को दी। हाथियों के कहर से सरजीत सिंह का ढाई एकड़ गन्ना, त्रिलोक सिंह का एक एकड़, नरेंद्र सिंह का एक एकड़, सोहन सिंह का एक एकड़ समेत कई अन्य किसानों का करीब 10 एकड़ गन्ना बर्बाद हो गया। किसानों ने पार्क प्रशासन से मुआवजा देने के साथ हाथियों से भी बचाने की मांग की है।