{"_id":"6a1f1c517201438615055e18","slug":"business-normal-at-gauriphanta-border-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-176586-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गौरीफंटा सीमा पर कारोबार सामान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गौरीफंटा सीमा पर कारोबार सामान्य
Tue, 02 Jun 2026 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
गौरीफंटा बाॅर्डर पर खड़े नेपाल जाने वाले मालवाहक वाहन। संवाद
गौरीफंटा। भारत-नेपाल सीमा पर बहराइच के रुपईडीहा सीमा स्थित एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) की अव्यवस्थाओं के विरोध में ट्रक चालकों की हड़ताल के बीच गौरीफंटा बॉर्डर पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही सामान्य बनी हुई है। यहां क्लीयरेंस के बाद वाहन नियमित रूप से नेपाल जा रहे हैं।
गौरीफंटा कस्टम विभाग के अधीक्षक एसके तिवारी ने बताया कि गौरीफंटा बॉर्डर के आसपास वन विभाग की भूमि होने के कारण यहां एकीकृत चेक पोस्ट (आईसीपी) नहीं है। इसलिए आईसीपी से जुड़ी कोई समस्या यहां नहीं है।
उन्होंने बताया कि धनगढ़ी (नेपाल) जाने वाले सब्जी, नमक, पेट्रोलियम पदार्थ, कोयला समेत अन्य मालवाहक वाहनों का रोजाना की तरह क्लीयरेंस किया जा रहा है। यहां से प्रतिदिन करीब 60 से 80 मालवाहक वाहनों का क्लीयरेंस होता है। सोमवार और मंगलवार को भी मालवाहक वाहन नेपाल गए हैं।
विज्ञापन
कस्टम एजेंट नगेंद्र चौधरी ने बताया कि फिलहाल रोजाना की तरह 60 से 70 मालवाहक वाहन नेपाल जा रहे हैं। रुपईडीहा में हड़ताल के बावजूद वहां से नेपाल जाने वाले वाहन गौरीफंटा नहीं पहुंचे हैं। संवाद