{"_id":"66a14094e3cc6505900f23da","slug":"buses-traveling-less-than-the-prescribed-limit-are-causing-losses-to-the-transport-department-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-125456-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: परिवहन विभाग को घाटा दे रहीं तय सीमा से कम यात्रा कर रहीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: परिवहन विभाग को घाटा दे रहीं तय सीमा से कम यात्रा कर रहीं बसें
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टाफ पर खड़ी अनुबंधित बस- फाइल फोटो
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर डिपो की 19 अनुबंधित बसें तय सीमा से कम किलोमीटर चलने से परिवहन विभाग का घाटा बढ़ा रही हैं। बढ़ते घाटे को देखते हुए एआरएम गीता सिंह ने सभी बसों को तय सीमा के तहत चलाए जाने का निर्देश दिया है।
लखीमपुर डिपो पर करीब 88 अनुबंधित बसें हैं। यह बसें रोजाना करीब 29 से 30 हजार किलो मीटर दौड़ाई जाती है, लेकिन इनमें से कुछ बसें तय सीमा से कम चलाई जा रही थीं। इससे परिवहन विभाग की आय लगातार घट रही थी। आय घटने के मामले में की एआरएम ने समीक्षा की तो पता चला कि 19 बसें ऐसी हैं, जो मात्र 280 किलोमीटर ही चलाई जा रही हैं। हालांकि उनका रूट 350 से 410 किलोमीटर प्रतिदिन का है।
एआरएम ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए मोटर मालिकों को चेतावनी दी कि बसों का संचालन तय सीमा से कम नहीं होने दिया जाएगा। एआरएम गीता सिंह ने बताया कि बसों के तय सीमा से कम चलने पर विभाग की आय घटने के साथ ही परिचालकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। मामले में सख्ती दिखाई गई, तब से काफी सुधार है। अब लगभग सभी बसें तय सीमा पर चलने लगी हैं। कुछ ही बसें बचीं हैं जो तय सीमा के अंदर नहीं चल रही हैं, जिसमें कोई तकनीकी खराबी है या अन्य कोई वजह है।