फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bus service expected to resume on Mohammadi-Puwayan route

Lakhimpur Kheri News: दुधवा टाइगर रिजर्व गोद लेगा मां से भटकी एक और नन्ही हथिनी

Tue, 10 Oct 2023 11:44 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bus service expected to resume on Mohammadi-Puwayan route
​बिजनौर के नजीबाबाद जंगल में मिला हाथी का मादा ​शिशु
लखीमपुर खीरी। दुधवा के पालतू हाथियों के परिवार में जल्द ही एक और नन्ही हथिनी शामिल होगी। बिजनौर जिले के नजीबाबाद के जंगल में अपनी मां से अलग होकर भटके जंगली हाथी के मादा शिशु को दुधवा टाइगर रिजर्व गोद लेगा। इस नन्ही हथिनी की कहानी बहुत कुछ दुधवा की दुर्गा हथिनी से मिलती है। इसे बिजनौर से दुधवा लाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

वनाधिकारियों के मुताबिक- आने वाली नन्ही हथिनी दुर्गा की तरह ही बिजनौर जिले के जंगल से रेस्क्यू की गई है। इसकी उम्र भी महज दो या तीन माह की है। दुर्गा को पांच साल पहले नौ अक्टूबर 2018 को शारदीय नवरात्र के दौरान ही दुधवा लाया गया था। रेस्क्यू के समय दुर्गा की उम्र भी महज दो या तीन माह थी। अब दुधवा टाइगर रिजर्व जिस नन्हीं हथिनी को गोद लेने जा रहा है वह बिजनौर जिले के नजीबाबाद के जंगल से रेस्क्यू की गई है, जबकि दुर्गा को बिजनौर के अमानगढ़ के जंगल से रेस्क्यू किया गया था। वह भी अपनी मां से अलग होकर भूखी प्यासी भटक रही थी। अब दुर्गा पांच साल की हो चुकी है और सबकी लाड़ली है।
विज्ञापन

बरेली के वन संरक्षक विजय सिंह ने बताया कि बिजनौर जिले के नजीबाबाद के जंगल से दो-तीन माह का मादा शिशु लावारिश अवस्था में भटकता मिला था। वनकर्मियों ने इसकी निगरानी करते हुए इसकी मां के आने का इंतजार किया। काफी इंतजार के बाद भी बच्चे की मां उसके पास नहीं आई तो वनकर्मियों ने मादा हाथी की तलाश कर बच्चे को उससे मिलाने की कोशिश की, लेकिन मादा हाथी का कहीं पता नहीं चला। फिर इसे रेंज कार्यालय में लाकर रखा गया और उसे दूध पिलाकर पालन पोषण शुरू किया गया। साथ ही इसकी जानकारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक को दी गई। उनसे अनुरोध किया गया कि इसे अच्छे पालन पोषण के लिए दुधवा टाइगर रिजर्व भेजने की अनुमति दी जाए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र में दुधवा आ सकता है नन्हा मेहमान
दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर ललित कुमार वर्मा ने बताया कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक से अनुमति मिलते ही दुधवा से महावतों और अधिकारियों की एक टीम नन्हीं हथिनी को लेने के लिए बिजनौर रवाना होगी। मादा शिशु को एक विशेष वाहन से दुधवा लाया जाएगा। इसकी प्रशिक्षित और कुशल महावत की देखरेख में अच्छे पालन पोषण की व्यवस्था की जाएगी। इसके स्वागत के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हाथी परिवार में एक और शिशु शामिल होने से खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed