फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bullion traders landed in support of the Board of Trade

सराफा व्यापारियों के समर्थन में उतरा उद्योग व्यापार मंडल

Fri, 01 Apr 2016 11:02 PM IST
व्यूरो लखीमपुर खीरी।
व्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 01 Apr 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
 Bullion traders landed in support of the Board of Trade
एक्साइज ड्यूटी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
चार अप्रैल को होने वाली बाजार बंदी को सफल बनाने का आह्वान  
गोला में कारोबारियों की हड़ताल 31वें दिन भी जारी रही

एक्साइज ड्यूटी के विरोध में चल रही सराफा व्यवसायियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लखीमपुर उद्योग व्यापार मंडल (श्याम विहारी मिश्र गुट) ने भी अपना समर्थन दिया है। सराफा कारोबारियों के समर्थन में आगामी चार अप्रैल को प्रस्तावित बंदी को सफल बनाने के लिए लखीमपुर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने सराफा कमेटी के साथ संयुक्त बैठक कर रणनीति बनाई। साथ ही एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा व्यापारियों की चल रही हड़ताल में पूरा समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया।  
जिलाध्यक्ष राकेश मिश्र ने प्रांतीय नेतृत्व से मिले निर्देशों से अवगत कराते हुए जिले की सभी इकाइयों के पदाधिकारियों से संपर्क कर सोमवार को बाजार बंदी सफल बनाने का व्यापारियों से आह्वान किया। नगर महामंत्री उमेश शुक्ला ने कहा कि सराफा व्यापारियों पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी के विरोध में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन लखनऊ में किया जा चुका है। इसके बावजूद केंद्र सरकार सराफा ट्रेड की जायज मांगों पर हठधर्मिता दिखा रही है। इसे बर्दाश्त नही किया जाएगा। इसके लिए आर-पार का संघर्ष होगा। 
विज्ञापन

प्रदेश संगठन मंत्री सेवक सिंह अजमानी ने कहा कि केंद्र सरकार को एक्साइज ड्यूटी तुरंत वापस लेनी चाहिए नहीं तो चार अप्रैल को व्यापारी एकजुट होकर अपनी ताकत का एहसास करा देंगे। उन्होंने सरकार पर व्यापारी हितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। सराफा कमेटी के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि जब तक एक्साइज ड्यूटी वापस नहीं ली जाती तब तक सराफा बंदी जारी रहेगी। चार अप्रैल को पूरा उत्तर प्रदेश बंद रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अशांक तोलानी, मनोज सहगल, अतिन गर्ग, हर्ष सेठ, देवी प्रसाद, अनिल गुप्ता, जगदीश शर्मा, संजय गुप्ता, अमरजीत, कैलाश नाथ विमल मिश्र, रामजी दीक्षित, अमरपाल, आरके शुक्ला, पवन शुक्ला, रमेश गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता आदि व्यापरी मौजूद रहे। 
गोला गोकर्णनाथ। सराफा कारोबारियों की हड़ताल 31वें दिन भी जारी रही। सराफा व्यापारी मंच और सराफा कमेटी के तत्वावधान में सराफा स्वर्णकार आभूषण कारीगरों ने मोहम्मदी रोड स्थित धरना स्थल पर केंद्र सरकार को जमकर कोसकर नारे  लगाए। पलिया विधायक रोमी साहनी भी धरनास्थल पर पहुंचे। विधायक ने कहा की वह सराफा, आभूषण कारीगर समाज की हर लड़ाई में कंधे से कन्धा मिला कर लड़ने को तैयार है। राम मोहन सोनी ने कहा कि सरकार की मंशा इस उद्योग को समाप्त करने की है। व्यापारी  नेता दुर्गेश सोनी ने कहा कि सराफा स्वर्णकार समाज चूड़ी बनाता और बेचता है। उसने चूडियां पहनी नही हैं। केंद्र में बैठी गूंगी बहरी सरकार को अब तक की सबसे बड़ी हड़ताल दिखाई नहीं दे रही। सराफा व्यापारी मंच अध्यक्ष राज कुमार राजपूत, सराफा कमेटी अध्यक्ष रामचंद्र रस्तोगी,  महेंद्रपाल राजपूत, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, अभिषेक राजपूत, सहदेव लाल  चड्डा, अतुल राजपूत, श्याम नारायण सोनी, दीपक राजपूत, पवन सोनी, पंकज  राजपूत, शिव कुमार सोनी, दिनेश राजपूत, जीतू मराठा, चन्दन सेठी, रविंद्र  निरंकारी, गोपाल कृष्ण राजपूत आदि मौजूद रहे।


व्यापारियों की मांगों का ज्ञापन राज्यपाल को दिया 
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश के करीब 50 जिलों के व्यापारियों ने लखनऊ पहुंचकर राज्यभवन का घेराव किया। बाद में राज्यपाल को ज्ञापन देकर एक्साइज ड्यूटी वापस लेने की मांग की। मीडिया प्रभारी युवराज शेखर ने बताया कि व्यापार मंडल पूरी तरह से जिले के साराफा व्यापारियों के साथ है।  
प्रदर्शन में जिले से अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मचंद जैन, जिलाध्यक्ष नरपत जैन, जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल शेखर, नगर महामंत्री शरद गुप्ता, युवराज शेखर ने जिले की नुमांयदगी की।  



व्यापार मंडल की बंदी चार को
पलियाकलां। नगर व्यापार मंडल की बैठक में सोमवार चार अप्रैल को एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सर्राफा कारोबारियों का समर्थन करते हुए पलिया बाजार बंदी का एलान किया गया। यह जानकारी व्यापार मंडल के महामंत्री चांद कुमार जैन ने दी। बैठक में प्रदेश मंत्री नरेंद्र अवस्थी, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अमर गुप्ता, नगर अध्यक्ष अनूप मिश्रा, कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, तहसील अध्यक्ष जफर अहमद टीटू, तहसील महामंत्री आरडी राय, नगर युवा अध्यक्ष गौरव बंसल, महामंत्री दिनेश जिंदल सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed