{"_id":"6272d22fbb6af119cf240d84","slug":"bulldozer-run-in-padhua-10-shops-built-at-a-cost-of-one-crore-demolished-lakhimpur-news-bly4836417199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढुआ में चला बुलडोजर, एक करोड़ की लागत से बनीं 10 दुकानें ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढुआ में चला बुलडोजर, एक करोड़ की लागत से बनीं 10 दुकानें ध्वस्त
विज्ञापन
दुकानें ढहाती जेसीबी।
एसडीएम ने अपनाया कड़ा रुख, इसके पहले एक करोड़ 28 लाख की संपति हो चुकी है कुर्क
निघासन। गैंगस्टर एक्ट के हिस्ट्रीशीटर अपराधी पढुआ के प्रधानपति हनीफ खां और उसके सहयोगियों की दस दुकानों को तहसील प्रशासन ने बुधवार को ध्वस्त करा दिया। इन दुकानों की कीमत एक करोड़ बताई गई है। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अमला और पुलिस बल मौजूद रहा।
एसडीएम श्रद्धा सिंह ने बताया कि पठाननपुरवा निवासी हनीफ खां पर 24 मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट में यह हिस्ट्रीशीटर अपराधी जेल में बंद हैं। अवैध रूप से धन अर्जित कर आरोपी ने पढुआ में खलिहान की जमीन पर दुकानें बनवा रखी थीं। इनमें से पांच दुकानें हनीफ खां की और पांच दुकानें उसके सहयोगियों की थीं। कार्रवाई के दौरान सभी दुकानों को तोड़कर जमीन को खाली कराया गया है। इससे पहले तीन अप्रैल को प्रशासन ने हनीफ खां के घर, जमीन, गाड़ी, ट्रैक्टर आदि को मिलाकर एक करोड़ 28 लाख रुपये की संपत्ति सील कर दी थी। साथ ही इन दस दुकानों को सील कर दिया गया था। दुकानों को ढहाने से पहले इनमें रखा किराएदारों का सामान बाहर निकाल दिया गया। हनीफ खां और उसका पुत्र पिछले कई महीने से जेल में बंद है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम श्रद्धा सिंह, सीओ एके जायसवाल, तसीलदार, कोतवाल चन्द्रभान यादव, कानूनगो के अलावा कई थानों की पुलिस, मौजूद रही।
एसडीएम ने दिखाई मानवता, निकलवाया सामान
जब प्रशासन बुलडोजर लेकर पहुंचा उस समय दुकानदारों ने सामान निकालने की मांग की। एसडीएम ने दुकानों का ताला खुलवाकर दुकान के अंदर बंद सामान निकालने के लिंए 10 मिनट का समय दिया। इस बीच दुकानदारों ने अपना सामान निकाल लिया। इससे लाखों का नुकसान होने से बच गया।