{"_id":"57274f7d4f1c1b63705cd75e","slug":"buffalo-made-the-tiger-bite-people-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने बनाया भैंस को निवाला, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ ने बनाया भैंस को निवाला, लोगों में दहशत
ब्यूरो मझगईं।
Updated Mon, 02 May 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाघ ने फिर एक भैंस को अपना निवाला बना डाला। बाघ के बढ़ते हमलों से लोगों में दहशत है।
कस्बे के मोहल्ला झन्नापार निवासी नेकीराम मौर्य की भैंस नकटे बाबा पुल के पास चर रही थी। तभी बाघ ने उस पर हमला बोल दिया और झाड़ियों में खींच ले गया। गनीमत रही कोई चरवाहा उस समय वहां नहीं थे। सभी चरवाहे नकटे बाबा मंदिर पर हो रहे भंडारे में शामिल थे। चरवाहे जब भैंसों को वापस लेने गए तो देखा भैंस को मारकर बाघ उसके पास बैठा है। सभी लोग उल्टे पांव वहां से भाग खडे़ हुए। बता दें कि दो सप्ताह के भीतर बाघ आधा दर्जन मवेशियों को मार चुका है। इतनी घटनाओं के बाद भी पार्क प्रशासन और वन विभाग हाथ पर हाथ घरे बैठा है। बाघ के बढ़ते हमलों से किसानों और चरवाहों में दहशत व्याप्त हो गई है और वह खेतों तरफ जाने से डरने लगे हैं।