{"_id":"57dd3fae4f1c1be97cd47abe","slug":"bsp-will-nigasn-gs-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"निघासन से बसपा प्रत्याशी होंगे जीएस सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निघासन से बसपा प्रत्याशी होंगे जीएस सिंह
अमर उजाला ब्यूरो/निघासन (लखीमपुर खीरी)।
Updated Sat, 17 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
bsp
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यकर्ता सम्मेलन में अशोक सिद्धार्थ ने की घोषणा, भीड़ देखकर गदगद
यहां हुए बसपा कार्यकर्ता सम्मेलन में जीएस सिंह को निघासन से विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया। उनकी घोषणा लखनऊ मंडल के जोनल कोआर्डिनेटर अशोक सिद्धार्थ ने की। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर वह गदगद हो उठे। उन्होंने कहा कि भाजपा जुमले की और सपा दंगाइयों की सरकार है।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के पास आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि अशोक सिद्धार्थ ने कहा कि भाजपा ने कालाधन लाकर देश की गरीबी दूर करने का वादा किया था, वह इसे निभाने में विफल रही। जब इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि ऐसे जुमले तो चुनाव के दौरान बोले ही जाते हैं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में यूपी अपराधों का प्रदेश बनकर रख गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महंगाई, भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है तो प्रदेश सरकार लैपटॉप तथा टेबलेट वितरण का झूठा स्वांग रच रही है। उन्होंने कहा कि आरक्षण के नाम पर मुस्लिमों और पिछड़ी जाति के लोगों को ठगने का काम किया गया है। अनुसूचित जाति में 17 जातियों को शामिल करने के नाम पर छला गया है। उन्होंने विधानसभा में जीएस सिंह को चुनाव जिताने की अपील की। जोनल कोआर्डिनेटर इंतजार आब्दीन बॉबी ने कहा कि बसपा एक ऐसी पार्टी है, जिसने सभी वर्ग के लोगों को अंगूर के गुच्छे की तरह गुलदस्ते में सजाकर रखा है। जोनल कोआर्र्डिनेटर जितेंद्र वर्मा ने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान के लिए किसान भटक रहा है, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। भाजपा ने सांप्रदायिकता का जहर बोकर हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई को बांटने काम किया है। जोनल कोआर्डिनेटर विनोद भारती ने कहा कि यहां की सड़कें बेहद खराब हैं। सम्मेलन को जिला अध्यक्ष अजय चौधरी, मंडल कोआर्डिनेटर प्रमोद चौधरी, जिला प्रभारी प्रहलाद भार्गव, उमाशंकर गौतम आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान धौरहरा विधायक शमशेर बहादुर, दाउद अहमद, शशिधर मिश्र नामे महाराज, पूर्व विधायक राजेश गौतम, शिवराज कनौजिया, सुरेंद्र सिंह गामा, भगौती प्रसाद मौर्य, राधेश्याम कनौजिया, राजू कश्यप, तनवीर, रमाकांत, हरिकिशन, जगदीश आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में जीएस सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार जताया। संचालन गंगाराम ने किया।
--
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को दिया स्मृति चिह्न
बसपा विधानसभा प्रत्याशी जीएस सिंह ने मुख्य अतिथि अशोक सिद्धार्थ, विशिष्ट अतिथि इंतजार आब्दी बॉबी और जितेंद्र कुमार वर्मा को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।