{"_id":"d65513bf4bf71c164bc447647c31bbb5","slug":"bsp-supremo-cut-the-birthday-cake-at-the-59-kg-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर 59 किलो का केक काटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सुप्रीमो के जन्मदिन पर 59 किलो का केक काटा
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 15 Jan 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन समारोहपूर्वक धूमधाम से मनाया गया। उनके 59वें जन्मदिन पर 59 किलोग्राम का केक काटकर बसपा नेताओं ने जश्न मनाया।
मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर श्रवण कुमार गौतम ने सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम है, जिसे सिर्फ बसपा ही रोक सकती है।
नसीरुद्दीन मेमोरियल परिसर में जन्म दिन समारोह में सबसे पहले मुख्य अतिथि जोनल कोआर्डिनेटर श्रवण कुमार गौतम ने फीता काटा, जिसके बाद पदाधिकारियों के साथ केक काटा गया। विशिष्ट अतिथि मंडल कोआर्डिनेटर उमाशंकर गौतम ने कहा कि बसपा शासन में किसान, व्यापारी और आमजन चैन से रहते थे। सपा सरकार लूट-चोरी की वारदातों के अलावा दंगों में काफी इजाफा हुआ है, जिस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। कार्यक्रम में मंडल कोआर्डिनेटर निर्मल चौधरी, विधायक रोमी साहनी, विधायक शमशेर बहादुर, बसपा जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, पूर्व विधायक राजेश गौतम, दाउद अहमद, अरविंद गिरि, सुरेंद्र पाल वर्मा, यासीन, मनमोहन मौर्या, रमाकांत, भगवती बख्श सिंह, जफरउल्ला खां, ब्लाक प्रमुख डॉ. विमलेंद्र गौतम, राधेश्याम कश्यप, ज्ञान वाजपेयी, तनवीर हजारी, केहर सिंह, गंगाराम, राजीव वर्मा आदि मौजूद रहे।
किसने क्या कहा....
जाति धर्म की राजनीति नहीं करती बसपा : अरविंद
पूर्व विधायक अरविंद गिरि ने कहा कि बसपा जाति धर्म की राजनीति नहीं करती है। यहीं वजह लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं ने उन्हें रिकार्ड वोट दिलाए, जिससे यह साफ हुआ कि पार्टी का जनाधार भी लगातार बढ़ रहा है।
बहनजी की होगी अगली सरकार : रोमी
पलिया के विधायक रोमी साहनी ने कहा कि प्रदेश में बसपा का जनाधार बढ़ रहा है। इसे आज कोई नकार नहीं सकता। इससे यह साफ हो गया है कि बहन जी की ही अगली सरकार होगी।
विज्ञापन
....और नहीं आए एमएलसी आरएस कुशवाहा
बसपा के एमएलसी और जोनल कोआर्डिनेटर आरएस कुशवाहा समारोह स्थल पर नहीं आए। उनकी गैरमौजूदगी की यहां दबी जुबान चर्चा होती रही। वहीं जुगुल सर्मथक भी नजर नहीं आए।