{"_id":"588755fd4f1c1bc37ecf4d64","slug":"bsp-s-rajesh-gautam-nominations-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के राजेश गौतम ने कराया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के राजेश गौतम ने कराया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा
- फोटो : अमर उजाला
सपा के उत्कर्ष ने दाखिल किया दूसरा सेट
विधानसभा 2017 के लिए मंगलवार को कस्ता से बसपा प्रत्याशी राजेश गौतम ने नामांकन कराया। उन्होंने दो सेट दाखिल किए। जबकि सपा के लखीमपुर सीट से प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा ने दूसरा सेट दाखिल किया। अब प्रमुख दलों में सिर्फ सपा-कांग्रेस गठबंधन के कुछ उम्मीदवारों का नामांकन शेष है। जबकि भाजपा और बसपा के सभी प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
कस्ता से बसपा प्रत्याशी राजेश गौतम ने अपने शपथपत्र में बताया है कि उनके पास एक लाख और पत्नी रामरती के पास 50 हजार रुपये नकदी है। जबकि दोनों के पास 49.27 लाख की चल और 2.25 करोड़ की अचल संपत्ति है। इनकी शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट है। अब नामांकन के लिए उम्मीदवारों के पास दो दिन का समय शेष है, क्योंकि 26 जनवरी को नामांकन नहीं होगा। 27 जनवरी नामांकन की आखिरी तारीख है।