{"_id":"6996021219f8c9dc3a09054d","slug":"bsnl-connectivity-affected-sim-users-upset-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-168585-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बीएसएनएल कनेक्टिविटी प्रभावित, सिम उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बीएसएनएल कनेक्टिविटी प्रभावित, सिम उपभोक्ता परेशान
Wed, 18 Feb 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 18 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव अजान में लगे बीएसएनएल टावर के अक्सर बंद रहने से मोबाइल फोन के उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रधान विपिन यादव, मीनू वर्मा और अनूप यादव आदि का कहना है कि डिजिटल इंडिया अभियान के तहत लगाए गए इस टावर का नेटवर्क बेहद कमजोर है। मकानों के अंदर मोबाइल फोन से बात करना संभव नहीं हो पाता और इंटरनेट कनेक्टिविटी भी सही से नहीं मिल रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जनरेटर की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद टावर को केवल बिजली के भरोसे चलाया जा रहा है। बिजली जाते ही टावर बंद हो जाता है, जिससे पूरे क्षेत्र में नेटवर्क ठप हो जाता है।
विज्ञापन
ऑपरेटर रामबहादुर वर्मा ने बताया कि टावर की बैटरी खराब है और डीजल की आपूर्ति भी नहीं की जा रही है। डीजल की मांग करने पर अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तकनीकी खराबी दूर कर टावर की रेंज बढ़ाने और नियमित संचालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।