फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BSA teachers Shout at the office

शिक्षकों की बीएसए कार्यालय पर हुंकार

Wed, 25 Feb 2015 07:50 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Wed, 25 Feb 2015 07:50 PM IST
विज्ञापन
BSA teachers Shout at the office
लेखा पासबुक, एरियर अंतर भुगतान सहित विभिन्न लंबित समस्याओं का निराकरण न होने के विरोध में बुधवार को जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। बाद में लेखाधिकारी के आश्वासन पर यह लोग शांत हुए।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। अभी तक लेखा पासबुक नहीं बन पाई हैं और शिक्षकों के 17140 तथा 18150 वेतन के अवशेष अंतर बिलों का भुगतान नहीं हुआ है। धरना प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने लेखाधिकारी कार्यालय की कार्यशैली पर भी तीखे सवाल किए और शिक्षकों को जानबूझ कर परेशान करने का आरोप लगाया। शिक्षकों ने लेखाधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार की बात भी कही। धरने के दौरान ही लेखाधिकारी डीपी सिंह धरना स्थल पर आए। उन्होंने शासन को भेजे जाने वाला पत्र शिक्षकों को दिखाते हुए बताया कि उन्होंने धन आवंटित करने के लिए लिखा है जैसे ही उनके पास धन आ जाता है वे सभी शिक्षकों के अवशेष अंतर बिलों का भुगतान करवा देंगे। उन्होंने बताया लेखा पासबुक बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रत्येक दस दिन के बाद उनके साथ बैठक कर कार्य की समीक्षा कर ले। इसके बाद शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। शिक्षकों ने लेखाधिकारी को चेतावनी दी है कि यदि 15 मार्च तक सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो शिक्षक अगली रणनीति बनाएंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के  मंडल अध्यक्ष आदित्य अग्निहोत्री, जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा, महामंत्री संतोष भार्गव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जबर सिंह यादव गुट के जिलाध्यक्ष पृथ्वीपाल वर्मा, जिलामंत्री संजय मिश्रा तथा लल्लन मिश्रा गुट के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी सहित तमाम शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed