{"_id":"64d4b1363684e17f67033de3","slug":"brutal-murder-of-young-man-in-lakhimpur-kheri-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: पूरनपुर गांव में युवक की नृशंस हत्या, हमलावरों ने कुल्हाड़ी-बांके से किए ताबड़तोड़ प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: पूरनपुर गांव में युवक की नृशंस हत्या, हमलावरों ने कुल्हाड़ी-बांके से किए ताबड़तोड़ प्रहार
Thu, 10 Aug 2023 03:14 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 10 Aug 2023 03:14 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने गांव के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
लखीमपुर खीरी के मैलानी थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक युवक की नृशंस हत्या कर दी गई। हमलावरों ने कुल्हाड़ी, बांका जैसे धारदार हथियारों से वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद फरार हो गए। मृतक के परिजनों ने गांव के पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
थाना मैलानी क्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय युवक कमलेश बुधवार रात साढ़े नौ बजे घर से खेत की ओर गया था। जहां पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने कुल्हाड़ी, बांका आदि धारदार हधियारों से उस पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए, जिससे कमलेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Bareilly News: जंगल में महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
विज्ञापन
कमलेश की हत्या की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। परिजन समेत ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने गांव के पांच लोगों पर कमलेश की हत्या करने का आरोप लगाया है।