बरेली में एक और महिला की हत्या: खेत में पड़ा मिला निर्वस्त्र शव, दुष्कर्म की आशंका; दो महीने में चौथी घटना
बरेली के शाही क्षेत्र के बाद अब फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में एक महिला का शव मिला है। महिला का शव पूरी तरह निर्वस्त्र था। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका की अभी शिनाख्त नहीं हो सकती है। पुलिस जांच में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में गांव पंबड़िया के समीप गुरुवार सुबह एक खेत में महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी फैल गई। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर एसएसपी और एसपी क्राइम भी पहुंचे। डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। इससे पहले शाही क्षेत्र में तीन महिलाओं की हत्या हो चुकी है। स्थानीय लोग इन घटनाओं के पीछे सीरियल किलर होने की आशंका जता रहे हैं।
गांव पंबड़िया के ग्रामीण सुबह खेतों की ओर गए। एक खेत से दुर्गंध आ रही थी। इस पर ग्रामीणों वहां देखा तो दंग रह गए। वहां महिला का शव पड़ा हुआ था। शव पूरी तरह निर्वस्त्र था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थाना पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की। शव से कुछ दूरी पर महिला के कपड़े पड़े मिले। दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव एक दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
ये भी पढ़ें- UP: पत्नी ने बाहरवाली के बारे में पूछा तो भड़क उठा पति, उठाया खौफनाक कदम, देखकर चीख पड़ी महिला
शाही क्षेत्र में हो चुकी हैं तीन महिलाओं की हत्या
फतेहगंज पश्चिमी इलाके से सटे शाही थाना क्षेत्र में 19 जून से 22 जुलाई के बीच तीन महिलाओं की हत्या कर दी गई थीं। अलग-अलग गांव की तीन महिलाओं के शव खेतों में मिले थे। वारदात में कई समानताएं थीं। दो महीने से अधिक का वक्त बीत चुका है, लेकिन पुलिस एक भी वारदात का आरोपी नहीं पकड़ पाई है। वहीं अब फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में इसी तरह की घटना सामने आई है। ग्रामीण शाही क्षेत्र की घटनाओं से जोड़कर इसे देख रहे हैं।