फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brother and sister died due to illness in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: एक ही दिन में भाई-बहन की बीमारी से मौत, गांव में 15 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित

Sat, 17 Aug 2024 03:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Aug 2024 03:29 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में बाढ़ के बाद अब बीमारियां पैर पसारने लगी है। मितौली क्षेत्र के गांव भावदा ग्रांट में बीमारी से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक बेटी बुखार से पीड़ित थी। बेटे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। शुक्रवार को दोनों की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Brother and sister died due to illness in Lakhimpur Kheri
उत्कर्ष और स्वाती के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मितौली के गांव भावदा ग्रांट में दो सगे भाई-बहन की बीमारी से मौत हो गई। मौत का कारण बुखार बताया जा रहा है। गांव में 15 से अधिक लोग बुखार की चपेट में हैं। इनमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हैं। 

विज्ञापन


गांव निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि बेटी स्वाति (14) की तबीयत खराब थी। शुक्रवार की शाम इलाज के लिए मितौली ले जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। बेटा उत्कर्ष (12) की भी तबीयत बिगड़ गई। आननफानन मितौली लाए। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उत्कर्ष की मौत हो गई। पिता प्रमोद ने बताया कि बेटी को कुछ दिन पहले बुखार आया था। बेटे की मौत की वजह उन्हें पता नहीं है। सगे भाई-बहन की मौत से गांव में कोहराम मचा है। जानकारी पर मितौली सीएचसी की स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन ग्रामीणों को आ रहा बुखार
गांव के संजय कुमार की सात वर्षीय पुत्री शालिनी, उनकी पत्नी पुष्पा को बुखार आ रहा है। पूनम (15), हिमांशु (7) पुत्र अनुज कुमार, प्रिया (10) पुत्री नीरज, सौरभ कुमार पुत्र रामप्रकाश, नेहा पत्नी सौरभ, मोहन (12) पुत्र राजेंद्र, सविता पुत्री कृपाल, नितिन, शिल्पी देवी पत्नी विकास, सीमा देवी, जितिन प्रसाद पुत्र रामसनेही और फूलमती पत्नी रामसनेही बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई अन्य लोग भी बीमार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed