फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Broken bridge on Wall made ​​of bricks

टूटी पुलिया पर बनाई ईंटों की दीवार

Thu, 05 May 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो बिजुआ।
ब्यूरो बिजुआ। Updated Thu, 05 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
 Broken bridge on Wall made of bricks
पुलिया धंस गई - फोटो : अमर उजाला
खबर छपी तो जागे जिम्मेदार, लेकिन....
विज्ञापन

 भीरा-स्टेट हाईवे पर मुड़िया हेमसिंह चौराहे पर टूटी थी पुलिया 

स्टेट हाईवे पर एक टूटी पुलिया पर मिट्टी का ढेर लगाने वाले महकमे की नींद तो खुली लेकिन इससे मुसाफिरों को खतरा कम नही हुआ। अमर उजाला में खबर छपने के बाद मुख्यालय के अफसरों ने खुद के बचाव का इंतजाम किया, कोई हादसे के बाद उन पर तोहमत न लगा दे बस इसी जुगत में पुलिया के दोनों ओर बोर्ड जरूर लगा दिए, साथ ही पुलिया पर हादसे की कमी के कोई इंतजाम नही किए। 

दरअसल लखीमपुर से भीरा-पलिया होकर नेपाल जाने वाले स्टेट हाईवे पर मुड़िया हेमसिंह के पास एक पुलिया धंस गई थी। महकमे ने इस टूटे हुए हिस्से पर मिट्टी के ऊंचे-ऊंचे ढेर लगा कर एक लाल रंग की झंडी टांगकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली थी। इस रास्ते पर मुसाफिरों की जान खतरे में होने को लेकर अमर उजाला ने पीडब्ल्यूडी की लापरवाही राहगीरों के लिए जानलेवा  शीर्षक से खबर लगाई थी। अमर उजाला में खबर छपी तो अफसरों को यहां पर अपनी जिम्मेदारी का अहसास हुआ, यहां बोर्ड लगाकर चालकों को चेता दिया गया, लेकिन खतरा राहगीरों के लिए कम नही हुआ। अब मिट्टी हटाकर ईंटों की दीवार बना दी है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा अब और भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed