फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Broadband is often disrupted, consumer upset

अक्सर ठप हो जाता है ब्राडबैंड, उपभोक्ता परेशान

Sat, 22 Oct 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 22 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
- लोग कटवाने लगे कनेक्शन, अधिकारी असमंजस में
विज्ञापन

- जिला प्रबंधक ने कहा, दूसरे जिलों से आ रही समस्या

शहर समेत ग्रामीण इलाकों में अक्सर ब्राडबैंड व्यवस्था ठप होने से उपभोक्ता परेशान हैं। लोग अपने ब्राडबैंड कनेक्शन कटवाने के लिए आवेदन करने लगे हैं। उधर, दूरसंचार जिला प्रबंधक अश्विनी कुमार खुद लाचारी जता रहे हैं। उनका कहना है कि उनके हाथ में कुछ नहीं है। यह अव्यवस्था लखनऊ और दूसरे जिलों से आ रही है।
पिछले कई महीनों से अक्सर ठप हो जानी वाली ब्राडबैंड व्यवस्था कुछ दिनों से एक निश्चित समय पर घंटों ध्वस्त हो जाती है। गुरुवार को दोपहर बाद ठीक तीन बजे शहर के अलावा गोला, मितौली, धौरहरा और पलियाकलां में ब्राडबैंड के मॉडम की इंटरनेट वाली लाइट बुझ गई। बीएसएनल ऑफिस में शिकायत दर्ज कराने वाले कभी न उठने वाले नंबर तो उठा नहीं। जिला प्रबंधक ने सिर्फ इतना कहा कि इंतजार कीजिए, ठीक हो जाएगा। गुरुवार को साढ़े सात बजे के बाद व्यवस्था सुचारु हो सकी। इसी तरह शुक्रवार को फिर दोपहर बाद साढ़े तीन बजे से ब्राडबैंड ठप हो गया। जिला प्रबंधक से फिर बात की गई तो उन्होंने अपनी मजबूरी जता दी। कहा, दूसरे जिलों और लखनऊ से यह समस्या आ रही है। उनके हाथ में कुछ नहीं है। वह मजबूर हैं। शुक्रवार को दो घंटे ठप रहने के बाद करीब साढ़े पांच बजे ब्राडबैंड व्यवस्था सुचारु हो सकी। ऐसे में बीएसएनएल ब्राडबैंड के सहारे रहने वाले उपभोक्ता शहर के मोहल्ला शाहपुरा कोठी निवासी मोनू, राजगढ़ निवासी अविरल त्रिवेदी, आवास विकास कॉलोनी निवासी रजनी सक्सेना और दीपक कुमार ने अपने ब्राडबैंड कनेक्शन को कटवाने का आवेदन भी कर दिया है। कुल मिलाकर ब्राडबैंड की अव्यवस्था से अधिकारी असमंजस में लग रहे हैं और वह किसी को सटीक जवाब भी नहीं दे पा रहे हैं, जिससे उपभोक्ता परेशान होकर ब्राडबैंड से छुटकारा पाने को विवश हो रहे हैं।
विज्ञापन


शिकायत काउंटर का नहीं उठता फोन
बीएसएनएल ब्राडबैंड की शिकायत दर्ज कराने के लिए 05872-256260 नंबर है, लेकिन यह अक्सर नहीं उठता। जब ब्राडबैंड ठप हो जाता है, तब यह नंबर कतई नहीं उठता, जिससे उपभोक्ताओं को संतोषजनक जवाब भी नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार उठ रहा भरोसा, फिर भी नहीं चेत रहे अफसर
बीएसएनएल की ब्राडबैंड व्यवस्थाएं लगातार ठप होने से उपभोक्ताओं को भरोसा उठता जा रहा है, लेकिन इसके अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। वह निश्चिंत है। उपभोक्ताओं की समस्याओं को न तो समय से समाधान किया जाता है और न ही उन्हें संतोषजनक जवाब दिया जा रहा है, जिससे लोगों को बीएसएनएल के प्रति लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। 


ब्राडबैंड में आने वाली समस्या लखनऊ, बहराइच, सीतापुर और शाहजहांपुर से आ रही है। जिले से कोई फाल्ट नहीं है, इसलिए उनके हाथ में कुछ नहीं है। यहां केवल लाइन ठीक होने का इंतजार ही किया जा सकता है।
- अश्विनी कुमार, जिला प्रबंधक, बीएसएनएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed