{"_id":"0f3ae41071c80e7f44139f0f8eba773d","slug":"brmbaba-in-hermitage-statues-honor-life-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरमबाबा आश्रम में हुई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरमबाबा आश्रम में हुई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा
गोला गोकर्णनाथ
Updated Wed, 29 Apr 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवस्थान हनुमान मंदिर बरमबाबा आश्रम कंजा में देवी देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
आश्रम में स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ युवाचार्य ज्योर्तिमठ अवांत भानपुरापीठ मन्दसौर एवं स्वामी विस्वात्मानंद सरस्वती जी महाराज की प्रेरणा से सेवादारों ने आश्रम और मंदिर का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराकर बारह ज्योर्तिलिंग, माता पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, नंदी, सूर्यदेव सहित 17 मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया। सेवादारों ने आश्रम परिसर में कई बड़े हाल, यज्ञशाला, संत निवास और वर्ष 1918 में निर्मित कुएं का जीर्णोद्धार कराया है। इस आश्रम में सैकड़ों लोगों के ठहरने की समुचित व्यवस्था की गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए राजेश गुप्ता, अवधेश जायसवाल, दिनेश जायसवाल, विजय वर्मा आदि सेवादार जुटे हुए हैं।
आज निकलेगी शोभायात्रा
देवस्थान हनुमान मंदिर बरमबाबा आश्रम कंजा से स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ युवाचार्य के निर्देशन में मूर्तियों की शोभायात्रा नगर की प्रमुख सड़कों पर होते हुए निकाली जाएगी।