फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bright sunshine shone since morning, the wind kept the cool

Lakhimpur Kheri News: सुबह से खिली तेज धूप, हवा ने ठंड रखी बरकरार

Sun, 11 Jan 2026 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bright sunshine shone since morning, the wind kept the cool
लखीमपुर खीरी। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। बीते तीन दिन से सूरज ने दर्शन दिए तो लोगों को दिन में ठंड से कुछ राहत मिली। हालांकि, बर्फीली हवा चलने से शाम को ठंड बढ़ रही है।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3.9 कम होकर 16.2 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से तेज धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठंड से पूरी राहत नहीं मिल सकी। धूप ने जहां ठिठुरन से कुछ हद तक आराम दिया। वहीं, लगातार चलती ठंडी हवा ने सर्दी का असर बनाए रखा।
विज्ञापन

सुबह के समय सड़कों और बाजारों में चहल-पहल जरूर नजर आई लेकिन लोग गर्म कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए। धूप निकलने से बुजुर्गों और बच्चों ने घरों की छतों और खुले स्थानों पर बैठकर धूप का आनंद लिया। ठंडी हवाओं के कारण गलन बनी रही, जिससे लोग लंबे समय तक बाहर रुकने से बचते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर के समय तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई लेकिन हवा की रफ्तार के चलते ठंड का एहसास कम नहीं हुआ। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक घने कोहरा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed