{"_id":"585a804d4f1c1b1864e3aa42","slug":"bright-fog-roadways-bus-and-clashed-trola","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज कोहरे के कारण रोडवेज बस और ट्रॉला भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज कोहरे के कारण रोडवेज बस और ट्रॉला भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Wed, 21 Dec 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
जबरदस्त टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
तेज कोहरे के कारण सुबह शारदा नदी पुल पर रोडवेज बस और गन्ना भरे ट्रॉला में आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। इसमें रोडवेज बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रॉला चालक मौका पाकर फरार हो गया।
सुबह लगभग 10 बजकर 15 मिनट पर पलिया की ओर से लखनऊ जा रही कैसरबाग डिपो की रोडवेज बस शारदा पुल पर पहुंची ही थी कि तेज कोहरे के कारण सामने से आ रहे अनियंत्रित गन्ना भरे ट्रॉले से टकरा गई। जिसमें रोडवेज बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय बस में 21 सवारियां बैठी थीं जिनको पैसा वापस देकर दूसरे साधनों से आगे भेजा गया। जबकि मौका पाकर ट्रॉला चालक फरार हो गया।