{"_id":"683846a8e08b3d6b9304ca56","slug":"bride-uncle-died-after-the-car-overturned-five-people-were-injured-in-lakhimpur-kheri-2025-05-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: कार पलटने से दुल्हन के चाचा की मौत, परिवार के पांच लोग घायल, हादसे ने छीनीं शादी की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: कार पलटने से दुल्हन के चाचा की मौत, परिवार के पांच लोग घायल, हादसे ने छीनीं शादी की खुशियां
Thu, 29 May 2025 05:09 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 29 May 2025 05:09 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र में बुधवार रात हादसा हो गया। भतीजी की शादी में जा रहे कोटेदार की कार ट्रॉली से टकराकर पलट गई, जिससे कोटेदार की मौत हो गई। जबकि परिवार के पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
शैलेंद्र जायसवाल का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर-पलिया हाईवे पर बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद कार पलटने से कोटेदार की मौत हो गई। जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग घायल हो गए। कोटेदार की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। कोटेदार अपनी भजीती की शादी में शामिल होने कार से जा रहे थे। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
भीरा थाना क्षेत्र के भानपुर निवासी शैलेंद्र जायसवाल उर्फ गुड्डू (52 वर्ष) की भतीजी की शादी का कार्यक्रम एक बरातघर में था। परिवार व रिश्तेदार कार्यक्रम में पहुंच गए थे। कुछ लोग घर पर ही थे। शैलेंद्र कार से अन्य सदस्यों को लेकर भीरा जा रहे थे। बताया गया है कि जगदेवपुर गांव के पास हाईवे पर सामने से किसी वाहन की तेज लाइट पड़ने से उन्हें ट्रैक्टर-ट्रॉली नहीं दिखाई दी, जिससे कार से पीछे से ट्रॉली से टकरा गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: भाजपा नेता के जनसेवा केंद्र पर बनाए जा रहे थे फर्जी आधार-पैन कार्ड, पुलिस ने मारा छापा तो हुआ खुलासा
विज्ञापन
टक्कर लगते ही कार असंतुलित होकर खाई में पलट गई। हादसे में शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। पांच लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की खबर मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों ने बताया कि डेढ़ माह पहले शैलेंद्र की पत्नी की भी मौत हो गई थी। शैलेंद्र नगर पंचायत पलिया के मोहल्ला अहिरान के कोटेदार संचालित करते थे और कोटेदार संगठन के जिलाध्यक्ष भी थे।
वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
मझगईं में राजापुरवा मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। तिकोना फार्म निवासी 30 वर्षीय भूपेंद्र सिंह बुधवार की शाम मझगईं बाजार में सामान खरीदने बाइक से आया था। रात करीब साढ़े सात बजे घर वापस जाते समय राजापुरवा मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल भूपेंद्र को ऑटो से पहले मझगईं दिखाया, वहां से उसे पलिया सीएचसी रेफर किया गया। पलिया सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

रोडवेज बस की चपेट में आकर युवक की जान गई
बिजुआ में रोडवेज बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मैलानी थाना क्षेत्र के गांव सुरजनपुर निवासी 27 वर्षीय राजू बुधवार को अपने बड़े भाई की ससुराल लगदहन चौकी परसपुर थाना संपूर्णानगर शादी समारोह में शामिल होने गया था। वैवाहिक कार्यक्रम होने के बाद रात करीब 12 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था।
पलिया-भीरा रोड पर साईंबाबा मंदिर के पास भीरा की तरफ से जा रही तेज रफ्तार बस ने उसे चपेट में ले लिया, इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इधर, रोडवेज चालक बस को लेकर भाग गया। ग्रामीणों की सूचना पर भीरा एसओ सुनील मलिक मौके पर पहुंचे। परिजनों को सूचना दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।