{"_id":"6a39788ac46b4f3f030ec79a","slug":"bricks-and-stones-were-thrown-between-two-communities-in-aggar-buzurg-five-injured-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-178212-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अग्गर बुजुर्ग में दो समुदायों के बीच चले ईंट-पत्थर, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अग्गर बुजुर्ग में दो समुदायों के बीच चले ईंट-पत्थर, पांच घायल
विज्ञापन
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव अग्गर बुजुर्ग में ताजिए के छठी का जुलूस निकालते समय और शिव जी के मंदिर के पास चल रहे भंडारे के पास दोनों समुदाय के लोग आमने सामने आ गए।
दो समुदाय के बीच ईंट पत्थर चल गए, जिसमें तीन हिंदू और दो मुस्लिम समुदाय के लोग घायल हो गए हैं। अग्गर बुजुर्ग गांव में देर शाम को शिव जी के मंदिर में मूर्ति स्थापना के बाद भंडारे का आयोजन किया जा रहा था।
उसी समय ताजिए के छठी का जुलूस लेकर अग्गरखुर्द के मुस्लिम समुदाय के लोग अग्गरबुजुर्ग के लोगों साथ आ गए। जुलूस निकालते समय धूल उड़ने लगी। इस पर शिव मंदिर के पास भंडारे का आयोजन कर रहे लोगों ने एतराज किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने हो गए।
विज्ञापन
बताते हैं कुछ देर विवाद चला सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई और मामला शांत कराया। ईंट पत्थर चलने में मुस्लिम समुदाय के एहसान अली समेत दो लोग घायल हुए हैं। जबकि हिंदू पक्ष के विनीत, अवधेश एक अन्य घायल हुए है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल ओयल एंबुलेंस से भेजवा है। मौके पर एडिशनल एसपी विवेक तिवारी पहुंचे। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया।