फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brick-stones, two rounds of aerial firing on making video of tractor-trolley plowing soil

Lakhimpur Kheri News: मिट्टी ढाे रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली का वीडियो बनाने पर चले ईंट-पत्थर, दो राउंड हवाई फायरिंग

Sun, 25 Jun 2023 01:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 25 Jun 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Brick-stones, two rounds of aerial firing on making video of tractor-trolley plowing soil
मैगलगंज। मिट्टी ढोकर ला रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली का वीडियो बनाने पर गुरुदेवखेड़ा गांव में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गालीगलौज के बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। आरोप है कि एक पक्ष ने दो राउंड फायरिंग भी की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को थाने ले आई।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात आठ बजे मैगलगंज के गुरुदेवखेड़ा गांव निवासी साजिम ट्रैक्टर-ट्राॅली में मिट्टी भरकर ला रहा था। गांव के ही इरफान का पुत्र ट्रैक्टर-ट्राॅली का वीडियो बनाने लगा। इसी बात पर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। गालीगलौज के बाद ईंट-पत्थर चलने लगे। आरोप है कि इरफान पक्ष के लोग घर में घुस गए और दरवाजा बंद कर दो राउंड फायर किए।
विज्ञापन

किसी ग्रामीण ने इस विवाद का वीडियो बनाया और वायरल कर दिया। वीडियो में एक घर के बंद गेट के सामने काफी संख्या में ग्रामीण गालीगलौज करते दिख रहे हैं। गोली चलने की आवाज भी सुनाई दे रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाई। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed