फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   break corona guidelines

सड़क पर उतरी पुलिस तो दुकानें बंद कर भागे व्यापारी

Fri, 07 May 2021 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
break corona guidelines
ओयल। कोरोना कर्फ्यू में भी कस्बे की सड़कों पर लोगों की काफी आवाजाही लगी रही, जबकि कुछ दुकानदार चोरी छिपे सामान बेचते नजर आए। शिकायत पर दोपहर के करीब 2:30 बजे से कस्बे के सीतापुर-लखीमपुर फोर लेन सहित गली-मोहल्लों में शाम पांच बजे तक गश्त की। पुलिस को देख व्यापारी दुकानें बंद कर भाग गए। इस दौरान पुलिस ने आठ लोगों के चालान काटे।
विज्ञापन

दुकानें खुलने की शिकायत पर चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार प्रजापति मय फोर्स गश्त की। इस दौरान कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों का शटर डाउन कर भाग खड़े हुए। चौकी इंचार्ज दिलीप कुमार प्रजापति ने बताया कि दो लोगों के सार्वजनिक स्थानों पर थूकने के चलते 250 के हिसाब से व तीन दुकानदारों के मास्क न लगाने के चलते 500 रुपये प्रति व्यक्ति तथा तीन दो पहिया वाहनों के ऑनलाइन चालान किए गए और जुर्माना भी वसूला गया। बताया कि यदि कोई कोरोना को लेकर जारी निर्देशों का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

वसूला साढ़े छह हजार शमन शुल्क
गोला गोकर्णनाथ। नगर की सड़कों पर बेहताशा उमड़ रही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को चेकिंग अभियान चलाते हुए डेढ़ दर्जन से अधिक आटो रिक्शा, पांच बाइकों का चालान कर साढ़े छह हजार रुपये का शमन शुल्क वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी इंचार्ज विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि सड़कों पर यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए ई-रिक्शा चालक देखे गए। कई ई-रिक्शा चालक मास्क को नीचे किए पांच से अधिक सवारी ले जाते दिखाई दिए। उनमें सवारियों ने मास्क भी नहीं लगाया था, जिससे डेढ़ दर्जन से अधिक ई-रिक्शा का कोरोना महामारी अधिनियम के तहत चालान काट कर 3600 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया। बताया कि यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने में पांच बाइकों का चालान कर एक बाइक सीज की है। इन बाइक चालकों से भी तीन हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed