{"_id":"65ad7aeb34adf4a3ed0c638c","slug":"brass-ring-was-mortgaged-as-gold-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-13387-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सोने की बताकर गिरवी रख दी पीतल की अंगूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सोने की बताकर गिरवी रख दी पीतल की अंगूठी
विज्ञापन
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के पड़रिया तुला में लगातार दो ठगी की घटनाएं होना पुलिस के लिए चुनौती बनी गई।
पहली वारदात शांति ज्वैलर्स की है। दो लोग पीतल की अंगूठी को सोने की बताकर आठ हजार रुपये में गिरवी रख कर फरार हो गए। शक होने पर जब जांच की तो अंगूठी पीतल की निकली। पीड़ित ने तहरीर दी।
दूसरी वारदात पुलिस पिकेट के यूएस पेट्रोल पंप पर हुई। शाम आठ बजे बाइक सवार एक हजार रुपये का पेट्रोल डलवाकर बगैर पैसे भाग गए। दोनों घटनाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। यह पेट्रोल पंप केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के रिश्तेदार अचल कुमार मिश्रा का है।