{"_id":"6a0446e88dc8edf70e0d23dc","slug":"brahmin-community-submits-memorandum-to-sp-over-objectionable-content-in-lakhimpur-kheri-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: ब्राह्मण समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: ब्राह्मण समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की मांग
Wed, 13 May 2026 03:13 PM IST
Mukesh Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
Published by: Mukesh Kumar
Updated Wed, 13 May 2026 03:13 PM IST
सार
लखीमपुर खीरी में ब्राह्मण समाज के लोगों ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा गया कि सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट की जा रही हैं, जिससे समाज के लोगों में रोष है। उन्होंने ज्ञापन के जरिए आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
ब्राह्मण समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखीमपुर खीरी में ब्राह्मण समाज के लोगों ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज और हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ लगातार की जा रही आपत्तिजनक पोस्टों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। कहा कि समाज में इन पोस्टों को लेकर गहरा आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया कि कुछ असामाजिक तत्व सांप्रदायिक भावनाएं भड़काने के उद्देश्य से अभद्र और अपमानजनक सामग्री प्रसारित कर रहे हैं। इससे किसी भी समय सामाजिक माहौल खराब हो सकता है। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ऐसे मामलों में स्वतः संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई नहीं कर रही है। ज्ञापन में एक वायरल ऑडियो क्लिप का भी उल्लेख किया गया, जिसमें लगुचा व सिकटिहा निवासी हैरम्ब वर्मा उर्फ कजरू पर ब्राह्मण समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा प्रयोग करने का आरोप है।
विज्ञापन
कार्रवाई में देरी पर नाराजगी
ब्राह्मण समाज ने पुलिस की निष्क्रियता पर चिंता जताई। उन्होंने विशेष रूप से हैरम्ब वर्मा उर्फ कजरू के मामले में कार्रवाई न होने पर सवाल उठाए। समुदाय का कहना है कि कोतवाली सदर में मुकदमा अपराध संख्या 0358/26 दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन