फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Brahmin community staged a sit-in protest against the objectionable post

Lakhimpur Kheri News: आपत्तिजनक पोस्ट पर ब्राह्मण समाज ने दिया धरना

Sun, 29 Jun 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 29 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Brahmin community staged a sit-in protest against the objectionable post
धरने पर बैठे ब्राम्हण समाज के लोग।संगठन
गोला गोकर्णनाथ। इटावा मामले से संबंधित एक आपत्तिजनक पोस्ट को नगर क्षेत्र के लेखपाल ने अपनी फेसबुक आईडी पर साझा कर दिया। इससे ब्राह्मण समाज के लोग भड़क गए। उन्होंने धरना-प्रदर्शन कर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, आरोपी लेखपाल ने माफी मांगते हुए पोस्ट दूसरे व्यक्ति द्वारा किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम लेखपाल जयप्रकाश वर्मा की फेसबुक आईडी से पोस्ट साझा हुई थी। इसके बाद शनिवार को मामला तूल पकड़ गया। ब्राह्मण समाज के लोगों ने कोतवाली के निकट पार्क में धरना-प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने एसडीएम युगांतर त्रिपाठी और सावन की तैयारी को लेकर आए एएसपी प्रशांत कुमार को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम और एएसपी ने मामले में विधिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उधर, मामले में लेखपाल जयप्रकाश वर्मा ने पोस्ट डिलीट करने के बाद वीडियो जारी कर माफी भी मांगी है। इस मौके पर अशोक शुक्ला एडवोकेट, संदीप शुक्ला, पंकज मिश्र, प्रमोद मिश्र, शिवगोपाल मिश्र, हर्षल त्रिपाठी, शोभित शुक्ला, रूद्र वाजपेई, रिशु मिश्र, धीरज वाजपेई, आयुष शुक्ल, अनूज वाजपेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपाल ने मुंशी के खिलाफ दी तहरीर

लेखपाल जयप्रकाश वर्मा ने बताया कि उनके फेसबुक आईडी पर साझा की गई पोस्ट से ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। इसके लिए वह क्षमा प्रार्थी हैं। बताया कि पैर में फ्रैक्चर होने से एक व्यक्ति को मुंशी के रूप में सहयोग के लिए रखा है। उसने बात करने के लिए मोबाइल फोन मांगा था और फेसबुक आईडी पर अशोभनीय पोस्ट शेयर कर दी। लेखपाल ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है।



विशेष कानून बनाने की मांग

प्रदर्शन में शामिल डॉ. पीयूष शुक्ल, डॉ. आदर्श दीक्षित, डॉ. सौरभ दीक्षित, एडवोकेट राकेश त्रिपाठी, हरिद्वार वाजपेई और मनोज मिश्र आदि ने कहा कि भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ विशेष कानून बनना चाहिए। सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट से समाज में विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है। आपसी सौहार्द्र बिगड़ता है। इससे पूर्व भी भड़काऊ पोस्ट की जाती रही हैं।
---------


मामला संज्ञान में है। ब्राह्मण समाज की ओर से तहरीर दी गई है। जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रशांत कुमार, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed