{"_id":"67e982811fe86e591b08e023","slug":"boyfriend-hanged-himself-after-a-quarrel-with-his-girlfriend-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-142413-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: प्रेमिका से हुआ विवाद तो प्रेमी ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: प्रेमिका से हुआ विवाद तो प्रेमी ने लगाया फंदा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना निघासन के एक गांव निवासी युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की अप्रैल में शादी होनी थी, लेकिन प्रेम प्रसंग कहीं और था। बताया जा रहा है कि शादी की बात प्रेमिका को पता चली तो शनिवार की देर शाम तक दोनों में झगड़ा होता रहा। प्रेमिका से झगड़ा होने की वजह से प्रेमी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
थाना निघासन क्षेत्र के मोहल्ला अटल नगर निवासी अमित 25 पुत्र नत्थालाल का शव थाना मोहम्मदी क्षेत्र के गांव अजबापुर के बाहर रविवार की सुबह पेड़ से लटका मिला। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि वह मोहम्मदी के अजबापुर में काम करता था। युवक की शादी तय हो जाने के बाद से परिजन काफी खुश थे।
इसी अप्रैल महीने में उसकी शादी होनी थी। परिजनों ने बताया कि युवक का किसी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। शादी तय होने की बात प्रेमिका को पता चली तो वह शादी न करने का दबाव बनाने लगी। मना करने पर दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ था। इसी से परेशान होकर युवक ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
रविवार की सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं तमाम बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।