{"_id":"65226bf237e6a5d9ad0a25e5","slug":"boyfriend-and-girlfriend-found-dead-hanging-from-a-tree-in-lakhimpur-kheri-2023-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: बाग में पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक और युवती के शव, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: बाग में पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक और युवती के शव, पुलिस जांच में जुटी
Sun, 08 Oct 2023 02:41 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 08 Oct 2023 02:41 PM IST
सार
मैगलगंज इलाके में रविवार को लिधियाई गांव के एक बाग में युवक और युवती के शव पेड़ से लटके पाए गए। जानकारी के मुताबिक दोनों आपस में रिश्तेदार थे। उनके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के मैगलगंज थाना क्षेत्र में लिधियाई गांव के पास बाग में युवक-युवती के शव फंदे से लटके मिले। युवती गांव लिधियाई और युवक हरदोई जिले के सरखना गांव का रहने वाला था। दोनों रिश्तेदार थे। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजे गए। पुलिस कई बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है।
रविवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के उत्तर बाग में पेड़ से युवक और युवती के शव लटकते देखे। जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। 20 वर्षीय युवती लिधियाई गांव की रहने वाली थी। जबकि युवक चंद्रशेखर पुत्र हरिहर निवासी सरखना थाना टडियांव जिला हरदोई का रहने वाला बताया गया। युवक और युवती रिश्तेदार थे।
ये भी पढ़ें- Varun Gandhi: पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी ने दी धरने की चेतावनी, केंद्रीय मंत्री को लिखा पत्र; ये है मामला

ग्रामीणों ने बताया कि रिश्तेदारी की वजह से युवक ज्यादातर लिधियाई गांव में बना रहता था। सूचना पाकर युवती के परिजन आ गए। पुलिस भी पहुंच गई। दोनों शव पेड़ से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए। थाना प्रभारी विवेक उपाध्याय ने बताया कि दोनों परिवार आपस में रिश्तेदार हैं। लड़की के पिता की सूचना पर दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। जांच की जा रही है।
शनिवार की दोपहर घर से निकली थी युवती
बताया जा रहा है कि युवती शनिवार की दोपहर करीब 3.30 बजे घर से लापता हो गई थी। वापस न आने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
रविवार की सुबह उसका और युवक का शव लटकता मिला तो गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। ग्रामीण प्रेम संबंध की चर्चा कर रहे हैं। परिजनों ने इस बात से इनकार किया। युवती के पास मोबाइल होने की जानकारी भी परिजनों को नहीं है। दोनों पक्षों से अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।