{"_id":"616096c18ebc3e29907d7567","slug":"both-the-arrested-accused-were-sent-to-jail-after-presenting-them-in-the-court-lakhimpur-news-bly4622071136","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरफ्तार दोनों घायल अभियुक्तों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरफ्तार दोनों घायल अभियुक्तों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा
विज्ञापन
कोर्ट से जेल जाता आशीष पांडे।
तिकुनिया कांड में अभियुक्त बनाए गए हैं लवकुश और आशीष, घटना के वक्त थार गाड़ी में थे सवार
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड में गिरफ्तार किए गए दोनों घायल अभियुक्तों लवकुश और आशीष को तिकुनिया पुलिस ने शुक्रवार शाम करीब तीन बजे सीजेएम चिंताराम की कोर्ट में पेश किया, जहां पर दोनों के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद कोर्ट ने दोनों अभियुक्तों को 21 अक्तूबर 2021 तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजा है। कोर्ट ने इनके समुचित इलाज व परीक्षण के लिए अधीक्षक जिला कारागार को आदेश दिए हैं।
तीन अक्तूबर 2021 को तिकुनिया में हुए बवाल में आठ लोगों की मौत होने के मामले में तिकुनिया कोतवाली में दो एफआईआर दर्ज हुई हैं, जिसमें किसानों की ओर से दर्ज एक एफआईआर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पुत्र आशीष मिश्र उर्फ मोनू को मुख्य आरोपी बनाया गया है, जबकि 15-20 आरोपी अज्ञात में दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच ने बृहस्पतिवार को इस मामले में बनवीरपुर निवासी लवकुश और तारानगर निवासी आशीष पांडेय को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी, जिसके आधार पर इन्हें अभियुक्त बनाया गया।
शुक्रवार शाम करीब तीन बजे तिकुनिया पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया, जहां पर अभियुक्तों ने बताया कि वह दोनों थार गाड़ी में सवार थे। गाड़ी के पलटने से दोनों घायल हुए थे, जिसके बाद से दोनों का इलाज चल रहा है। कोर्ट ने दोनों को 21 अक्तूबर तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेज दिया। कोर्ट में दोनों अभियुक्तों को पेश करने की जानकारी पुलिस ने मीडिया से छुपाए रखी और गुपचुप तरीके से दोनों अभियुक्तों को कोर्ट में पेश कर दिया, जिसकी जानकारी लोगों को बाद में हुई।
विज्ञापन
कागजों पर गिरफ्तारी में भी झोल
क्राइम ब्रांच ने दोनों अभियुक्तों लवकुश और आशीष पांडेय को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर पूछताछ की थी, लेकिन तिकुनिया पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी शुक्रवार को दिखाई है। तिकुनिया पुलिस ने ही दोनों अभियुक्तों को कोर्ट के समक्ष पेश किया।

कोर्ट से जेल जाता लवकुश।