{"_id":"6292047470ee051cba7677af7819e696","slug":"border-farmers-hit-by-drought-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखे की चपेट में बार्डर के किसान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखे की चपेट में बार्डर के किसान
तिकुनियां।
Updated Fri, 31 Jul 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
इलाके में बारिश न होने से सूखे की स्थिति आ गई है। इससे किसानों का बुरा हाल है। किसान धान के खेतों मे दो-दो बार पानी लगा चुके हैं। इसके बावजूद धान खेतों में सूखता जा रहा है। धान के पौधे में कीड़ा लगने से भी धान की पत्तियां सूख रही हैं।
लगातार दो हफ्ते से बारिश न होने और कड़ाके की धूप के चलते खेतों में लगी धान की पौध सूख रही है। धूप के कारण खेतों में दरारें तक पड़ गयी हैं। परेशान किसान धान को सूखने से बचाने के लिए महंगे दामों पर डीजल खरीद कर बीते दो हफ्ते में दो-दो बार सिंचाई कर चुके हैं। किसानों का कहना है कि जो कुछ पैसा था वह पहले ही धान और गन्ने की सिंचाई और रोपाई के दौरान लगा चुके हैं। सरकार सूखे से निपटने के लिए कोई इंतजाम भी नही कर रही है। किसान सियाराम ने बताया कि धान की फसल में कीड़ा लग गया है, इससे धान की पत्तियां सूख रही हैं।