{"_id":"577d42bf4f1c1b6f0c7fb5d0","slug":"bolero-s-bike-marie-collision-three-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज।
Updated Wed, 06 Jul 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला बाकेगंज रोड पर हुआ हादसा
गोला-बाकेगंज रोड पर नयागांव के निकट तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इसमे बाइक सवार एक युवक गंभीर जबकि दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी बाइक के परखच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को परिवारीजनों ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया है। बोलेरो चालक मौका पाते ही फरार हो गया। परिवारीजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है।
घटना मंगलवार रात्रि 10 बजे के करीब की है। निकटवर्ती ग्राम प्रतापपुर निवासी तीन युवक 21 वर्षीय विक्रम, 18 वर्षीय अवनीश और भारत 20 वर्षीय बाइक से गोला से बाकेगंज रोड किनारे स्थित गांव प्रतापपुर आ रहा था। इस दौरान नयागांव के निकट बाकेगंज की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर लगने से बाइक चला रहे विक्रम गंभीर घायल और पीछे बैठे दोनों मित्र मामूली रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों जे गंभीर तरीके से घायल विक्रम को इलाज के लिए प्राइवेट वाहन से जिला चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टरों ने विक्रम को अस्पताल में भर्ती कर दिया। दो अन्य घायल बाकेगंज में प्राइवेट चिकित्सकों के यहां उपचार करवा रहे है।