फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Body of man accused of stabbing fiancee found hanging from tree

Lakhimpur Kheri News: पेड़ से लटका मिला मंगेतर को चाकू मारने के आरोपी का शव

Sun, 01 Oct 2023 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Body of man accused of stabbing fiancee found hanging from tree
मंगेतर का शव फांसी पर लटकता मिलने पर मौके पर जुटी भीड़
निघासन। मझगई के कोदीबाबा गांव में रहने वाले बहनोई के घर गई युवती पर चाकू से हमला करने के आरोपी का शव रविवार को मंगेतर के दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटका मिला। युवती पर हमले के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी, जबकि आरोपी का साथी पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन

तीन दिन पहले मझगई के कोदीबाबा में जीजा के घर आई निघासन के गांव मंशापुरवा निवासी रोशनी पर उसके ही मंगेतर रोशन ने चाकू से हमला कर दिया था। हमले में युवती को गंभीर चोट आई थी। इलाज के लिए लखनऊ में भर्ती कराया गया है। युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रोशनलाल और उसके साथी पर केस दर्ज कर तलाश शुरू की थी। रविवार को मंगेतर रोशनलाल का शव मझगई थाने के लोनियनपुरवा में अखिलेश के खेत में लगे पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

निघासन के मदनापुर निवासी रमेश ने बताया कि रोशन का शव उसकी होने वाली पत्नी के दुपट्टे के सहारे लटका मिला है। शव सड़-गल गया है। खेत मालिक ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रमेश ने बताया कि चाकू मारने के बाद से रोशनलाल गायब था। काफी तलाश किया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। घटना के बाद साथी अजय भी उसे छोड़कर चला गया था। पुलिस ने शनिवार को अजय को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजा के घर जाने से नाराज था रोशनलाल
मृतक रोशन होने वाली पत्नी रोशनी के अपने जीजा के घर जाने से नाराज था। इसी को लेकर उसने रोशनी पर चाकू से हमला कर दिया था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। युवक का शव मिलने की सूचना पर परिजन और आसपास गांवों के ग्रामीण मौके पर जमा हुए। मझगईं थानाध्यक्ष विनोद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed