{"_id":"5749e2344f1c1b2f2d6937a6","slug":"bob-s-nimganv-branch-raging-fire-sholay","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉब की नीमगांव शाखा में भड़के आग के शोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बॉब की नीमगांव शाखा में भड़के आग के शोले
ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 29 May 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉब की नीमगांव शाखा में भड़के आग के शोले
कंप्यूटर व फर्नीचर जला, स्ट्रांग रूम, एटीम और रिकार्ड रूम सुरक्षित
एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान
सिकंद्राबाद में बैंक ऑफ बड़ौदा की नीमगांव कस्बा स्थित शाखा शनिवार दोपहर आग का शोला बन गई। चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद था, ऐसे में आग बुझाने के शुरुआती उपाय नहीं अपनाए जा सके। कुछ ही देर में बैंक शाखा में से आग के शोले निकलने लगे। सूचना पर एक घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकी। इस दौरान बैंक का फर्नीचर, कंप्यूटर सहित लाखों का सामान जल कर राख हो गया। हालांकि स्ट्रांग रूम, रिकार्ड रूम और एटीएम को कोई न नुकसान नहीं पहुंचा। माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट के कारण लगी।
दोपहर करीब दो बजे बैंक के अंदर से धुआं उठते देख लोगों की वहां भीड़ जुट गई। लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे अफरातफरी मच गई। सूचना पर नीमगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आग लगने की सूचना बैंक शाखा प्रबंधक एसके अग्रवाल को मोबाइल पर दी और खिड़की आदि तोड़कर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग की विकराल लपटों के सामने सारे प्रयास विफल रहे। सूचना पर दमकल की एक गाड़ी और शाखा प्रबंधक मौके पर पहुंच गए। दमकलकर्मी बैंक का शटर और चैनल काटकर अंदर घुसे और आग बुझाई। आग से बैंक के सभी कंप्यूटर, फर्नीचर, खिड़की आदि सामान जलकर नष्ट हो गया। आग स्ट्रांग रूम के पास तक पहुंच गई लेकिन स्ट्रांग रूम, रिकार्ड रूम और बैंक शाखा के बाहर लगा एटीएम बच गया। आग लगने का कारण बिजली बोर्ड में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।
एसडीएम. सीओ ने लिया जायजा
बैंक शाखा में आग लगने की सूचना पर एसडीएम मितौली पीके सिंह और सीओ मिथलेश कुमारी दीक्षित भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने शाखा प्रबंधक के साथ बैंक में हुए नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
कैश रूम फायर प्रूफ था। कुछ रिकार्ड छोड़कर बाकी सारे रिकार्ड सुरक्षित है। फर्नीचर, कंप्यूटर आदि लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है। कितना और क्या नुकसान हुआ है इसका पता किया जा रहा है। शार्ट सर्किट आग लगने का अनुमान है। सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
- एसके अग्रवाल, शाखा प्रबंधक
बैंक के खिड़की दरवाजे तोड़कर आग पर काबू पाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
- मनोज कुमार, प्रभारी एसओ नीमगांव