{"_id":"6a88a23a24cbd1de00075428","slug":"boat-capsizes-in-mohana-river-two-people-missing-two-swim-to-safety-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-182975-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मोहाना नदी में नाव पलटी, दो लोग लापता, दो ने तैरकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मोहाना नदी में नाव पलटी, दो लोग लापता, दो ने तैरकर बचाई जान
Sat, 22 Aug 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
बलराम का फाइल फोटो
- फोटो : 1
तिकुनिया (खीरी)। मोहाना नदी में शुक्रवार दोपहर चारा लेकर लौटते समय नाव पलटने से बाबापुरवा निवासी रंजीत (50) पुत्र कल्लू और बलराम (28) पुत्र रामासरे तेज धारा में लापता हो गए। उनके साथी क्योटली निवासी अशोक पुत्र करवारी और रंजीत के पुत्र रामकुमार तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए।
परिजनों के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे रंजीत, बलराम, रामकुमार और अशोक नाव से मोहाना नदी के पार चारा लेने गए थे। करीब दो बजे लौटते समय बीच धारा में नाव पलट गई। हादसे में रंजीत और बलराम तेज धारा में बह गए, जबकि रामकुमार और अशोक तैरकर नदी से बाहर निकल आए।
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका। ग्राम पंचायत मोहम्मद मियां ने संबंधित अधिकारियों को सूचना दी। मौके पर एसडीएम यदुवीर सिंह, तहसीलदार हर्ष निशांत सहित तमाम अधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस क्षेत्राधिकारी शिवम कुमार ने बताया कि मोहाना नदी में लापता दोनों लोगों की तलाश की जा रही है। एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। टीम के पहुंचने के बाद सर्च अभियान और तेज किया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि नदी में नाव से आवागमन के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाने चाहिए, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

बलराम का फाइल फोटो- फोटो : 1