{"_id":"58c94f014f1c1b250832a386","slug":"board-exams-from-today-preparing-the-seating-plan","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा आज से, सीटिंग प्लान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा आज से, सीटिंग प्लान तैयार
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
exam
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस दफ्तर पर नकलविहीन परीक्षा के लिए तैयारियों को दिया गया अंमित रूप
इलाहाबाद बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं। स्कूलों में सीटिंग प्लान तैयार हो गया हैं, वहीं परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्वक कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय पर बुधवार की देर शाम तक अधिकारी और कर्मचारी डटे रहे।
बोर्ड परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्वक हो सके, इसके लिए बुधवार को डीआईओएस डॉ.ओपी गुप्ता ने कर्मचारियों और सचलदल प्रभारियों के साथ बैठक की और छापामार कार्रवाई की रणनीति तैयार की। डीआईओएस ने कहा कि परीक्षा के दौरान अतिसंवेदनशील और संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की विशेष निगरानी की जाएगी। उन्होंने सभी सचल दल प्रभारियों से कहा कि रणनीति बनाकर परीक्षा केंद्रों की चेकिंग करें, जिससे रोजना हर परीक्षा केंद्र का निरीक्षण हो सके।
पलियाकलां। तहसील क्षेत्र में हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 15 और इंटरमीडिएट के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नगर में बल्देव वैदिक इंटर कॉलेज, जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज, रामलीला बालिका इंटर कॉलेज और गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में हाईस्कूल परीक्षा के लिए 346 और इंटरमीडिएट के लिए 203 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। यहां कुल 27 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी तथा दूसरी पाली में इंटरमीडियट की हिंदी प्रथम की परीक्षाएं होंगी। प्रधानाचार्य डीएल भार्गव ने बताया कि स्कूल में सीटों के मैनेजमेंट तथा साफ-सफाई का कार्य पूरा करा लिया गया है। उन्होंने बताया कि 10 कक्षों में परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
तो जीआईसी में अव्यवस्थाओं के बीच होंगी बोर्ड परीक्षाएं
लखीमपुर खीरी। बोर्ड परीक्षा के दौरान जीआईसी में हाईस्कूल के 216 और इंटर के 189 विद्यार्थी परीक्षा देंगे, लेकिन यहां पर पुलिस फोर्स रुके होने के कारण कॉलेज प्रशासन को परीक्षा में व्यवधान होने की आशंका बनी हुई है। पुलिस फोर्स ने कॉलेज के करीब दस कमरों पर कब्जा कर रखा है और इनका दिन भर आना जाना लगा रहता है। शिक्षकों का कहना है कि पुलिस कर्मियों के आने जाने पर पाबंदी नहीं लगाई जा सकती है, इससे कौन बाहरी है और कौन पुलिस कर्मी है इसकी पहचान नहीं हो पाएगी, जिससे परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न होगा। हालांकि प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद आर्य का कहना है कि पुलिस कर्मियों के रुके होने के कारण व्यवधान तो होगा, इसके लिए आरआई से बात की है, तो उन्होंने पुलिस बल के जल्द ही जाने की बात कही है।
इलाहाबाद बोर्ड की सचिव ने बनाए सचलदल
इस बाद बोर्ड परीक्षा में नकलचियों को पकड़ने के लिए जो सात सचल दल बनाए गए हैं। उनकी सूची माध्यमिक शिक्षा परिषद की सचिव शैल यादव ने तैयार की। उन्होंने डीआईओएस डॉ.ओपी गुप्ता सहित डायट उप प्राचार्य उमेश कुमार शुक्ला, बीएसए संजय शुक्ल, राजकीय कन्या हाईस्कूल पिपरी चौराहा की प्रधानाचार्य रंजना अवस्थी, राजकीय हाईस्कूल ज्ञानसिंह पुरवा के प्रधानाचार्य राजनरायण वर्मा, डीआईओएस कार्यालय के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अशोक मिश्रा और वित्त एवं लेखा अधिकारी विश्वनाथ मिश्रा के नेतृत्व में सचल दल बनाए हैं। सभी सचल दल में एक महिला शिक्षक सहित चार से पांच शिक्षकों को लगाया गया। वहीं नौ शिक्षकों को सचल दल के लिए आरक्षित करके रखा है। उन्होंने सभी सचल दल प्रभारियों को परिचय पत्र साथ में रखने में निर्देश दिए हैं।