फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Board exam will start today with Hindi and Military Science paper

हिंदी और सैन्य विज्ञान के पेपर से आज होगा बोर्ड परीक्षा का आगाज

Thu, 24 Mar 2022 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
Board exam will start today with Hindi and Military Science paper
जीजीआईसी के परीक्षा कक्ष में रोलनंबर की स्लिप चस्पा करते शिक्षक।
132 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में 87011 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा सुबह की पाली में, लेकिन इंटरमीडिएट के कुछ पेपर दोनों पालियों में होंगे
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हैं। इसके लिए 132 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 87011 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। हाईस्कूल की परीक्षा सुबह की पाली में और इंटरमीडिएट की सुबह और दोपहर दोनों पालियों में होगी। बृहस्पतिवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल के हिंदी व प्रारंभिक हिंदी एवं इंटरमीडिएट के सैन्य विज्ञान की परीक्षा होगी, तो वहीं दोपहर की पाली में इंटरमीडिएट के हिंदी एवं सामान्य हिंदी विषय का पेपर होगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बुधवार को दिन भर डीआईओएस कार्यालय से लेकर परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां होती रहीं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए डीआईओएस कार्यालय पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। वहां से सीसीटीवी के माध्यम से राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाचार्य हयात अली अंसारी परीक्षा कक्षों पर नजर रखेंगे। हाईस्कूल की परीक्षा में 46327 और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 40684 छात्र छात्राएं शामिल होंगे। हाईस्कूल की परीक्षा केवल सुबह की पाली में होगी, लेकिन इंटरमीडिएट के कुछ पेपर दोनों पालियों में होगी। परीक्षा को लेकर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में सीटिंग प्लान के अनुसार शिक्षक रोलनंबर चस्पा करते रहे।
विज्ञापन


परीक्षा का समय
सुबह की पाली- 08:00 से 11:15
शाम की पाली- 02:00 से 05:15

जिले में माध्यमिक विद्यालय- 292
परीक्षा केंद्र बने-132
कुल परीक्षार्थी- 87011
हाईस्कूल- 46327
इंटरमीडिएट- 40684

उड़न दस्ते- चार
जोनल मजिस्ट्रेट- सात
स्टेटिक मजिस्ट्रेट-132
सेक्टर मजिस्ट्रेट- 17

संवेदनशील परीक्षा केंद्र
1. रामाधीन इंटर कॉलेज, बम्हनपुर
2. केन ग्रोअर्स इंटर कॉलेज, जेबीगंज
3. महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, तिकुनिया
4. आरयूके इंटर कॉलेज, कफारा
5. रानी लक्ष्मी बाई कन्या इंटर कॉलेज, शहबुद्दीनपुर
6. स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज टोड़कपुर
7. गुरुकुल विद्यापीठ इंटर कॉलेज, मढ़िया

बोर्ड परीक्षा संबंधी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। परीक्षा नकलविहीन और शांति पूर्वक कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित कर दिया गया है। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापकों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- ओपी त्रिपाठी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed