{"_id":"6a19d03c47f742cac40793e8","slug":"bloody-conflict-over-land-dispute-attack-by-entering-the-house-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-176273-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: जमीन के विवाद में खूनी संघर्ष, घर में घुसकर हमला
Fri, 29 May 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 29 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
मझगईं। गांव नौगवां में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष हो गया। एक पक्ष ने घर में घुसकर हमला करने और नकदी छीनने का आरोप लगाया है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित बलदेव ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि प्रताप, गोलू और दीपू समेत अन्य लोग लाठी-डंडों और बांका जैसे धारदार हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए। गाली-गलौज के बाद हमला कर दिया, जिसमें सुभाला देवी, आकाश, दीपू और राकेश घायल हो गए।
घायल राकेश का आरोप है कि हमलावर उनकी जेब से 12 हजार रुपये भी छीन ले गए। दूसरे पक्ष के भी कुछ लोगों के घायल होने की सूचना है।
घटना के बाद पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए एक होमगार्ड के साथ स्थानीय पीएचसी भेजा। आरोप है कि पीएचसी में डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिससे घायल काफी देर तक अस्पताल परिसर में पड़े रहे। इस दौरान घायल आकाश और होमगार्ड के बीच नोकझोंक भी हुई। घायलों में दीपू की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों तरफ से तहरीर मिली है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।