फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   blood donation camp

कोरोनाकाल में जरूरतमंदों के लिए रक्तदान कर बने महादानी

Fri, 02 Oct 2020 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
blood donation camp
रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देते डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को जिला अस्पताल के ब्लडबैंक रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। उद्घाटन एसपी विजय ढुल ने किया। बाद में रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र देकर डीएम शैैलेंद्र कुमार सिंह ने शिविर का समापन किया। एसपी ने रक्तदाताओं की हौसलाफजाई करते हुए कहा कि रक्तदान से बढ़कर अन्य कोई दूसरा दान नहीं है। एक यूनिट रक्त देने से हमारे शरीर पर कोई फर्क नहीं पड़ता। मगर, ऐसा करके हम एक जिंदगी जरूर बचा सकते हैं। इसलिए सभी को साल में एक बार रक्तदान जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगे शिविर में 14 लोगों ने पहुंचकर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान किया। समापन पर पहुंचे डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि खून बनाने की कोई फैक्टरी तो नहीं है, मगर जरूरत पड़ने पर एक इंसान ही इंसान के लिए खून देकर उसकी जान बचाता है। इसलिए सभी लोगों को साल भर में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करके किसी के घर में न सिर्फ खुशियां लाई जा सकती हैं, बल्कि शरीर को भी कई बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन

इनका रहा सहयोग
सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल, ब्लडबैंक प्रभारी डॉ. केपी सिंह, एलटी इंद्रजीत सिंह, सुशांत सिंह, काउंसलर रति वर्मा, रामसागर, सुनीता आदि।
........
स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के महादानी
संजय कुमार
विश्वास जायसवाल
सुमित धवन
राम समझ राना
मनमीत सिंह
राजेश कुमार वर्मा
नितिन सिंह पटेल
अमन वर्मा
दिलबाग सिंह
शिवम शुक्ला
राकेेश कुमार सिंह

रूद्रांशी को प्रमाण पत्र देते एसपी विजय ढुल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रूद्रांशी को प्रमाण पत्र देते एसपी विजय ढुल। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed