{"_id":"68bdc59b96c2dfb0190aa5eb","slug":"block-level-elections-of-panchayati-raj-rural-safai-karamchari-sangh-from-12th-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-155138-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाॅक स्तरीय चुनाव 12 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाॅक स्तरीय चुनाव 12 से
Sun, 07 Sep 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाॅक स्तरीय चुनाव की तिथियां जारी कर दी गई हैं। ब्लाॅकों में 12 सितंबर से 12 अक्तूबर तक चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले नौ सितंबर को दोपहर दो बजे से विकास भवन प्रांगण में पदाधिकारियों की बैठक होगी।
बैठक में ब्लॉकों की सदस्यता रसीद व सदस्यता शुल्क लाना अनिवार्य होगा। इसके बाद ब्लॉकों की मतदाता सूची प्रांतीय संघ से अनुमोदन कराकर ब्लॉकों में पहुंचाई जाएगी। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला मंत्री सोमेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि पलिया ब्लाॅक में 12 सितंबर, बिजुआ ब्लाॅक में 13, मोहम्मदी में 14, निघासन में 18, बेहजम में 20, पसगवां में 21, धौरहरा में 23, मितौली में 26, रमियाबेहड़ में 27, नकहा में 30 सितंबर, कुंभी गोला ब्लाॅक में तीन अक्तूबर, फूलबेहड़ में पांच अक्तूबर, बांकेगंज में नौ अक्तूबर, ईसानगर में 11 अक्तूबर व लखीमपुर ब्लाॅक में 12 अक्तूबर को ब्लाॅक स्तरीय चुनाव होंगे।
जिलामंत्री सोमेंद्र ने बताया कि चुनाव संपन्न होने के बाद जिला स्तरीय चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी। सफाई कर्मचारी संघ के चुनाव में सदस्य होना जरूरी है। सदस्य नहीं होंगे तो उनको नामांकन करने या वोट करने का अधिकार नहीं होगा। संवाद