{"_id":"60e1f76d8ebc3ed78077f640","slug":"block-chief-s-two-candidates-clashed-over-bdc-members-lakhimpur-news-bly45196628","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी के सदस्यों को लेकर ब्लॉक प्रमुख के दो उम्मीदवार भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी के सदस्यों को लेकर ब्लॉक प्रमुख के दो उम्मीदवार भिड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। बीडीसी सदस्यों को अपने पक्ष में करने को लेकर ब्लॉक प्रमुख पद के दो उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में तकरार हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भाजपा के ही दो गुटों के बीच का मामला होने के कारण उन्हें शांत कराकर लौट गई।
निघासन ब्लॉक की 65 ग्राम पंचायत में 147 क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए हैं। इनके सहारे पूर्व जिला पंचायत सदस्य व बेलरायां चीनी मिल उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह और भिडौरी के पूर्व प्रधान ध्रुव वर्मा ब्लॉक प्रमुख बनने के लिए चुनाव मैदान में है। बताया जा रहा है कि अमनदीप सिंह को भाजपा सांसद और ध्रुव वर्मा को एक विधायक चुनाव लड़वा रहे हैं। अमनदीप का दावा है कि छेदुई पतिया में उनके तीन बीडीसी सदस्य हैं, जिन्हें अपने पाले में करने के लिए ध्रुव वर्मा के समर्थक उन्हें गाड़ी में बैठाकर मुर्गहा होते हुए बल्लीपुर के लिए निकले। इसकी भनक लगते ही अमनदीप भी समर्थकों के साथ पहुंच गए और बीडीसी सदस्यों को अपनी गाड़ी में बैठाने लगे। काफी देर तक दोनों पक्षों में नोकझोंक होती रही।
सूत्र बताते हैं कि विधायक अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और बीडीसी सदस्यों को देने और दूसरे पक्ष को जेल भेजने की धमकी देने लगे। काफी गहमागहमी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद अमनदीप के समर्थक बीडीसी सदस्य लेकर चले गए। उधर, प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह ने ऐसी किसी घटना से ही इंकार कर दिया।
विज्ञापन
मामले में ध्रुव वर्मा का कहना है कि घटना के वक्त वह नहीं गए थे, बल्कि उनका भाई राजेश गया था। उससे तीन बीडीसी सदस्य दूसरे पक्ष ने गाड़ी से उतार लिए थे।
एक ही पार्टी से दो उम्मीदवार को लेकर संशय
अमनदीप सिंह और ध्रुव वर्मा खुद को भाजपा के ही उम्मीदवार बताकर गांवों में बीडीसी सदस्यों से वोट मांग रहे हैं। इसको लेकर बीडीसी सदस्यों में संशय की स्थिति बनी हुई है। सपा और बसपा से अभी तक कोई भी उम्मीदवार सामने नहीं आया है।