फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BLO deliver voter slips to all voters: Observer

शत-प्रतिशत मतदाताओं तक मतदाता पर्ची पहुचाएं बूथ लेबल अधिकारी: प्रेक्षक...

Sun, 20 Feb 2022 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
BLO deliver voter slips to all voters: Observer
वोटर पर्ची वितरण की जांच करते प्रेक्षक - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। चुनाव आयोग से नामित कस्ता विधानसभा क्षेत्र के प्रेक्षक विवेकानंदन केशवन ने रविवार को कस्ता विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) के स्तर से बांटे जा रहे वोटर स्लिप का निरीक्षण किया। साथ ही गांवों में लोगों से संपर्क कर वोटर स्लिप वितरण की हकीकत जानी।
विज्ञापन

प्रेक्षक ने घर-घर दस्तक देकर स्वयं भी मतदाताओं को वोटर स्लिप बांटी। उन्होंने निर्देश दिए कि 20 फरवरी तक शत प्रतिशत वोटर स्लिप वितरण सुनिश्चित किया जाए। बीएलओ को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग की मंशानुसार डोर टू डोर जाकर मतदाता पर्ची वितरित करें। साथ ही लोगों को मतदान तिथि, मतदान केन्द्र, बूथ तथा भाग संख्या इत्यादि के बारे में भी जानकारी प्रदान करें। पर्ची वितरण के दौरान लोगों को इस बात के लिए प्रेरित किया जाय कि 23 फरवरी को सर्वप्रथम अपना मतदान करें और दूसरे लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

प्रेक्षक ने बूथों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली, पेयजल, रैम्प, शौचालय आदि के बंदोबस्त की पड़ताल की। प्रेक्षक ने बूथ लेबल अधिकारियों को निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत मतदाता पर्ची वितरण के साथ-साथ लोगों को मतदान के लिए जागरूक भी करें। इसके बाद एफएसटी टीम के कार्य का निरीक्षण कर चुनाव के पूर्व सतर्क नजर बनाये रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रेक्षक के लाइजनिंग अफसर संतोष त्रिपाठी एवं पीएसओ सुनील अवस्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed